Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: आज इन छह राशियों के लिए दिन रहेगा विशेष अनुकूल, मन में प्रशन्नता के भाव रहेंगे...जानिए अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 11 सितंबर 2022 रविवार

तिथि – प्रतिपदा तिथि 01:15 PM तक उपरांत द्वितीया

नक्षत्र- पूर्वभाद्रपदा 08:02 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा

योग-गण्ड

राहुकाल - 04:59 PM से 06:31 PM तक

चन्द्रमा - मीन राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख का विस्तार होगा। वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

आज का शुभ रंग - हरा

आज का मंत्र- आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज आक का पौधा घर में लेकर आएँ , लाभ देगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है।मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज धर्म कर्म के कामों में लगे रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती हैं।वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- जातक वस्त्र दान करें, लाभप्रद है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले जातक कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं।अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आपका पराक्रम और साहस कुछ ज्यादा ही बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी।मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज जातक सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी को दान दें दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परीक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज सावधान रहें, आज घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे,परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।किसी से वाद-विवाद न करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज दूसरों की बात मान कर निवेश करने पर आपको हानि झेलनी होगी। आपके घर रिश्तेदारों या फिर दोस्तों का आना हो सकता है जिससे आपकी शाम बहुत ही बेहतर बन जाएगी। व्यवसाय के साझेदारों का सहयोग मिलेगा। चीजों को ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें। नौकरी मिलेगी।

Next Story