Begin typing your search above and press return to search.

Ravivar Ka Rashifal: मेष से मीन तक किस राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा रविवार, किसको देगा बुरा परिणाम, बताएगा आपका राशिफल...

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Ravivar Ka Love Rashifal 16 October 2022 :

सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग :

आज 16 अक्टूबर 2022 रविवार

तिथि- षष्ठी 07:03 AM तक उसके बाद सप्तमी

आज का नक्षत्र-आर्द्रा 02:15 AM, Oct 17 तक

आज का करण-विष्टि और बव

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-शिव

आज का वार-रविवार

राहुकाल - 04:30 PM से 05:56 PM तक

चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में आपकी उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। हो सकता है आज पूरा दिन परिवार के साथ बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। कोई काम शुरु करने से पहले बड़ों से विचार-विमर्श करें। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे। लेकिन आलस को छोड़कर मेहनत करनी

शुभ रंग- केसरिया,

उपाय– आज जानवरों के लिए भोजन निकाले।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। नीजि संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले थोड़ा सतर्क रहना होगा। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम ले। धन का अचानक से मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें।

शुभ रंग- मैरुन

उपाय– गाय को हरा चारा खिलायें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले मन उदास रहेगा। जिसका आपके जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा।लेकिन नीजि संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में नई योजनाएं फलीभूत होगी। सेहत समान्य रहेगा । खान पान पर ध्यान दे। आज के दिन कई जगहों पर लाभ मिलते मिलते रह जाएगा।बच्चों का ख्याल रखें। चोट-चपेट लगने की आशंका है।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले जातक आत्मबल में वृद्धि होगी। और हर परेशानी का मुकाबला कर लेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते मिलेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। कही घूमने की योजना बना सकते है। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। शादी की बात चल रही होगी तो बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा।खुद की और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले आज घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। कही घूमने जा सकते है। नौकरी में सतर्क रहें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज दूध का दान करें, परेशानी कम होगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग आपके ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव लगा रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ से काम निकाल लेंगे। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- पिंक

उपाय– आज गरीबों की मदद करें। भिखारियों को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले कही से अचानक धन प्राप्ति होगी । दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। पार्टी रेस्टोरेंट मूवी और घूमना फिरना लगेगा। बिजनेस में भी लाभ मिलने वाला है।सेहत को लेकर परेशान रहेगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा।आंखों में जलने से परेशान रहेंगे। नीजि संबंधों मे अलगाव वाली स्थिति है। जीवन में नीरसता महसूस होगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज हनुमान जी की पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज जातक परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। इससे शांति मिलेगी। दोपहर में ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दे। नहीं तो पूरे दिन परेशान रहेंगे। नीजि संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज सूर्य को जल चढ़ाएंगे तो लाभ मिलेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी।पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- हल्दी कलर।

उपाय– शिवपुराण का पाठ और शिवाष्टक का पाठ करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे।नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में बुद्धि का विकास होगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत परेशान करने वाली है। कभी सिरदर्द तो कभी आंखों की ससमस्या से ग्रसित रहेंगें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम के चक्कर में है उन्हें सतर्क रहना होगा। धोखा खा सकते है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज कुआं के पास दीप जलाएंगे तो सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। आपके काम का अच्छा प्रदर्शन लाभदेने वाला होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेला महसूस करेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। पढ़ाई में परिश्रम करना पड़ेगा। गाड़ी चलाते वक्त सचेत रहे। सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे। अध्यात्म में मन लगेगा। इससे आपको लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– आज किसी धार्मिक स्थल में जाकर सेवाकार्य कर सकते है।

Next Story