Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: किस राशि मिलेगा प्यार, किसको करना होगा इंतजार, जानने के लिए देखिए आज का पंचांग

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK - रायपुर I Aaj 9 October 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग :

आज 9 अक्टूबर 2022 रविवार

• तिथि-पूर्णिमा 02:24 AM, Oct 10 तक

• आज का नक्षत्र-उत्तर भाद्रपद 04:21 PM तक उसके बाद रेवती

• आज का करण-विष्टि और बव

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-व्याघात

• आज का वार-रविवार

राहुकाल - 4:35 PM से 6:03 PM

चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती हैं। आप वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

शुभ रंग- केसरिया,

उपाय– आज श्रीसूक्त का पाठ और चंद्रदेव की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक आपके परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– विष्णुसहस्त्र्नाम का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है।मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

शुभ रंग- मैरुन

उपाय– गाय को हरा चारा खिलायें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी, लेकिन थकान बनी रहेगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज सफेद वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले जातक परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख का विस्तार होगा। वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज पूर्णिमा का व्रत करें और गरीबों की मदद करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले आज खुशी की खबर मिलेगी। आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे,परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।किसी से वाद-विवाद न करें।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज हरी वस्तुओं का दान करेंगे तो घर में शांति बनी रहेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले सावधान रहें, आज घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आज विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

शुभ रंग- पिंक

उपाय– आज स्नान-दान और व्रत करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परीक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज सूर्य को जल दे और रवि व्रत करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज जातक आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज पूर्णिमा का व्रत करें लाभ मिलेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज आपका पराक्रम और साहस कुछ ज्यादा ही बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी।आज आपका मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आज रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।

शुभ रंग- हल्दी कलर।

उपाय– आज लक्ष्मी जी को भोग चढ़ायें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज खीर बनाकर रात में खुले आसमान के नीचे रखें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। आपको परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। शैक्षणिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती हैं। आप वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– आज चांद की पूजा करें और अर्घ्य दें।

Next Story