Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शुक्रवार: तुला, मकर, कुम्भ राशि वाले शारीरिक और मानसिक रूप से रहेंगे स्वस्थ्य... आर्थिक लाभ की संभावनाएं ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए...

मेष राशि

ध्यान रखे आपको अपने सख्त रवैया का ख़ामियाज़ा भी भुगतना पड़ सकता है। अगर शिष्टाचार को अपनी आदत में शामिल कर लें तो अच्छा, क्योंकि शिष्टाचारी व्यक्ति कुछ भी कड़वा बोलने से पहले दो बार सोचता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ कहना बहुत ज़रूरी हो, तो बहुत विनम्र और शालीन तरीक़े से कहें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आज पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है. लेकिन आप अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और अधिक भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है।

वृषभ राशि

अपने व्यक्तित्व और रूप रंग को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आपकी तरक्की की भी खबर आपको मिल सकती है। आपके वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें। बेवजह की बातों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से आपके रिश्ते में कड़वाहट आएगी।

मिथुन राशि

मन शान्त रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखनें के प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तृष्टा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने घरेलू व रुके हुए कामों के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे,लेकिन जो लोग छोटे व्यापारी हैं,उनको अपने व्यापार की ओर भी ध्यान लगाना होगा,नहीं तो उन्हें वहां कोई नुकसान हो सकता है। आप कुछ धन गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे और उसमें जुटे नजर आएंगे,लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। विरोधी आपके सामने नतमस्तक हुए नजर आएंगे,जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अधिकारी द्वारा शाबाशी प्राप्त हो सकती है और आप यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,तो आपको कोई नया पदभार भी सौंपा जा सकता है,लेकिन आपको यदि विदेश में रह रहे किसी परिजन से मिलने जा सकते हैं।

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा, लेकिन परिजन किसी तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। घर में मेहमानों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी ऐसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन हाथ लगेगा। अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और खाना-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो तनाव में कमी आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। मेहनत करने से काम जल्दी पूरा करेंगे, शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक परेशान हो सकती है। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सफलता मिलेगी और उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। किसी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। स्नेहीजनों के साथ समय बिताएंगे।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस खबर से कोई बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होने की संभावना रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च बढ़ेंगे। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं, इसलिए सूझ-बूझ से काम लें।

मीन राशि

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों की अगर अपने अधिकारियों से किसी लड़ाई झगड़े की नौबत आए, तो उनका चुप रहना बेहतर रहेगा। आप अपने शरीर के ऊर्जावान होने की वजह से प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में आप लगातार प्रगति हासिल करेंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

Next Story