Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शनिवार: मेष, वृष, मिथुन, मकर राशि वालों के आज बनेंगे बिगड़े काम, होगा लाभ... पढ़ें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 10 september 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 10 सितंबर 2022 शनिवार

तिथि – पूर्णिमा 03:28 PM तक उसके बाद प्रतिपदा

नक्षत्र- शतभिषा 09:37 AM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद

योग- शूल

राहुकाल - 09:19 AM से 10:51 AM तक

चन्द्रमा - 02:23 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज व्यापार में दोस्त की सहायता काम आयेगी और लाभ प्राप्त होगा। बाहरी खानपान से आज परहेज करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज व्यय में अधिकता रहेगी। बजट का ध्यान रखें। भूमि में निवेश करने से लाभ होगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में भी आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।

आज का शुभ रंग - हरा

आज का मंत्र- आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक की ऑफिस में उच्च अधिकारी से विवाद हो सकती है। वाणी और अपने क्रोध पर संयम रखें। व्यापार में आर्थिक लाभ मनमुताबिक रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति को अपनी जिंदगी में ज्यादा महत्व ना दे। परिवार का ख्याल रखें। बाहर ना जाए।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज आक का पौधा घर में लेकर आएँ , लाभ देगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज प्रेम में आज खुद को काफी खुशनसीब समझेंगे और अपने साथी के साथ काफी समय बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। आज दोस्तों से कोई उपहार मिल सकता है। व्यवसाय का विस्तार करना फलदायक रहेगा। परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज धर्म कर्म के कामों में लगे रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज का दिन जातक को कार्यक्षेत्र में आज किसी तरह की राजनीति से दूर रहे। यह आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार में आज मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। सरकारी कामों में समय ज्यादा लग सकता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंतित रहेंगे

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले बहुत बढ़िया रहने वाला है। धन अवागमन रहेगा। जिससे आप खुद को सशक्त महसूस करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए सावधानी रखें। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का एहसास होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- जातक वस्त्र दान करें, लाभप्रद है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले जातक व्यापार में आज बड़े धन के लेन-देने से बचें। धन लाभ होगा। परिवार का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोस्ती को घरवालों के सामने प्यार में बदलने का दिन है।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। इससे आपके कामों में भी उत्तम सफलता मिलेगी और गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े बहुत तनाव के बावजूद अपने रिश्ते में प्यार का एहसास करेंगे। काम के सिलसिले में भाग्य की प्रबलता और आपकी मेहनत दोनों आपके हक में फैसला सुनाएंगे।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज जातक सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा खर्चों में तेजी आएगी। सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में कुछ नए विचार आएंगे जो आर्थिक स्थिति बेहतर करने में मदद करेंगे। प्रेम जी बहुत अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियां भरपूर रहेगा। भाग्य प्रबल रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी को दान दें दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज मानसिक प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विजय प्राप्त करेंगे। आय का कोई अन्य स्रोत भी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई कीमती चीज खो सकती है, सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। प्रेम में लोगों को तनाव मिलेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज भाग्य की प्रबलता आपके कई बिगड़े हुए काम बना देगी। काम के सिलसिले में भी दिन मजबूत है. व्यापार में धन का लाभ होगाय़ आज पिछला फंसा पैसा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न होंगे। परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के लिए अच्छा रहेगा। अपने की तारीफ होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का बर्ताव आपको परेशान करेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। नौकरी में समझदारी से काम लें। व्यवसाय से लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज खर्चों में कमी आएगी। सेहत में कुछ हद तक सुधार देखने को मिलेगा। आज मेहनत करें और अपने काम पर ध्यान दें। अचानक से कुछ अच्छा आपके साथ हो सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें। नौकरी मिलेगी।

Next Story