Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल बुधवार: आज वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है सुनने को... जानिये बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर। आज किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

मेष राशि

आज आपको सकारात्मक रहना होगा। किसी बहस या विवाद में फंसने से बचें। कारोबार में दोस्त या रिश्तेदार मददगार साबित होंगे। आपके सभी कष्टों का जल्द ही निवारण होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। बाहर का खाने से बचें। आज आप महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। अपनी जरूरी चीजों और दस्तावेज संभाल कर रखें, गुम या चोरी होने की आशंका है।

वृषभ राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल और अच्छा बनेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत हासिल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का मन पूरी तरह से पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम प्रसंगों के प्रति आपका झुकाव अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र के वातावरण में आज सुधार होगा। लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। यदि आपने किसी धन संबंधित योजनाओं में धन का निवेश किया था,तो वह भी आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं,तो उसे कुछ समय स्थगित कर दे, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है।

कर्क राशि

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों से भेंट होगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

परिवार का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सजग रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कन्या राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि घर परिवार में सदस्यों में कोई कलह चल रही थी,तो वह भी समाप्त होगी,लेकिन पारिवारिक वातावरण फिर भी शांतिपूर्ण रहेगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे,जो आपसे कुछ फरमाइशें भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको पैसा किसी से पूछकर निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिन पर आपको लगाम लगानी होगी।

वृश्चिक राशि

किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और परोपकार के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। रात्रि के समय परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दूर स्थान के लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बातें किसी को पता नहीं चलने देंगे। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।

धनु राशि

आज माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ नहीं है। कारोबार से जुड़े लोग सहयोगी या कर्मचारी के साथ अच्छे से पेश आए, व्यर्थ की बहस आपको शर्मिंदगी महसूस कराने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य के संबंध में आपको सर्दी व खांसी की शिकायत हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। ऑफिस में सहयोगियों से वार्तालाप करते समय सौम्य वाणी का प्रयोग करें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर राशि

इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णय सफल होंगे। आर्थिक उन्नति होगी लेकिन किसी को आज धन देने से बचें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उदार और बड़ा दिल वाला होने के कारण आज आप कुछ लोगों की मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके मार्गदर्शन से आप अपने जीवन में लगातार आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कामों की तारीफ होगी। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने जीवन की समस्याओं को आसानी से सुलझा पाने में सफल होंगे। पिताजी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने के योग बन रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि

परिवार के लोगों से विवाद दूर होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

Next Story