Begin typing your search above and press return to search.

रेपिस्ट डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...बीट गार्ड की पत्नी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के बाद से था फरार....पुलिस ने पैतृक गांव से किया गिरफ्तार...

रेपिस्ट डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...बीट गार्ड की पत्नी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के बाद से था फरार....पुलिस ने पैतृक गांव से किया गिरफ्तार...
X
By NPG News

कांकेर 20 जनवरी 2022। पुलिस ने बलात्कारी डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वन विभाग में पदस्थ एक बीट गार्ड की पत्नी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था, जिसे कांकेर पुलिस ने उसके पैतृक गांव कुरूद से पकड़ा है।

दरअसल मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र का है। बीट गार्ड की पत्नी ने खुद के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत 16 जनवरी को कोयलीबेड़ा थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 2019 में महिला फॉरेस्ट कॉलोनी में खेल रहे अपने बच्चे लेने के लिए निकली हुई थी। इस दौरान डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू मिल गया। महिला ने उसे बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वो अपने बच्चे को खोज रही है। इसके बाद डिप्टी रेंजर ने उसे मेडिसिन देने की बात कहकर पास के अपने क्वाटर में ले गया। यहां पर दरवाजा बंद कर महिला के साथ बलात्कार किया। इस शर्मनाक घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर महिला के पति को जान से मार देने की धमकी और नौकरी से हटा देने की बात कही। महिला लोक लाज के डर से खुद के साथ हुये आपबीती की जानकारी किसी को नहीं दी। इसके बाद आरोपी डिप्टी रेंजर के हौसले और बुलंद हो गए।

आरोपी रेंजर पीड़ित महिला के पति को जबरन किसी कार्य से बाहर भेज देता था और फिर उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देता था।इसके बाद अचानक जब डिप्टी रेंजर तीन महीनों से गायब हो गया और ड्यूटी पर नहीं लौटा तो महिला ने हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी अपने पति को दी और इसकी शिकायत कोयलीबेड़ा थाने में दर्ज कराई।

इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, जिसके बाद डिप्टी रेंजर को उसके पैतृक गांव कुरूद से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धमकी सहित अन्य मामलों में अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story