बेटी से भी छ बरस छोटी से दुष्कर्म.. अश्लील तस्वीरें खींच ब्लेकमेल कर लुटता रहा अस्मत..56 वर्षीय आरोपी शैलेष तिवारी जेल दाखिल

बिलासपुर,25 अक्टूबर 2021।लालखदान निवासी पिता रोज़ माँ को पिटता था, माँ बेटी को लेकर शहर चली आई, और घरों में काम करने लगी। लालखदान का ही निवासी शैलेष तिवारी मदद के नाम पर घर माँ बेटी के पास पहुँचने लगा। ज़मीन के धंधे से जुड़े शैलेष तिवारी उर्फ़ बबलू ने इसी मदद की आड़ में महिला की बीस वर्षीया बेटी से संबंध बना लिए। पचपन पार उम्र और मददगार के रुप में हमेशा मौजुद शैलेष तिवारी की बदनीयति को लेकर कभी माँ को शंका ही नहीं हुई। युवती को उसने विवाह का झाँसा दिया और उसी के साथ उसकी अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिया। बाद में जब युवती ने विरोध किया तो अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर बलात्कार का सिलसिला जारी रहा।
आख़िरकार लगातार शोषण से थकी युवती आख़िरकार थाने पहुँची और उसने पूरी कथा कह सुनाई। पुलिस ने मामला क़ायम किया और आरोपी शैलेष तिवारी उर्फ़ बबलू को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल कर दिया।
कप्तान दीपक झा ने बताया
*" आरोपी की उम्र 56 बरस है, पीडिता का परिवार अपने ही पिता से परेशान था, माँ घरों में काम करती थी, वह मददगार के रुप में पहुँचा था,आर्थिक मदद के दौरान उसने 20 वर्षीया युवती को विवाह का झाँसा दिया, और फिर अश्लील वीडियो भी बना लिया। वो लगातार दुष्कर्म करता रहा था। पीड़िता थाने पहुँची तो अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण में अनाचार के साथ साथ एक्ट्रोसिटी की धाराएँ भी जोड़ी गई हैं, विवेचना में जो और धाराएँ आकर्षित होंगी उन्हें भी जोड़ा जाएगा"*
आरोपी शैलेष तिवारी की बेटी की आयु 26 वर्ष की है। शैलेष तिवारी उर्फ़ बबलू जिससे दुष्कर्म कर रहा था, वह उसकी बेटी से छ बरस छोटी है।
