Begin typing your search above and press return to search.

पति के शराब की लत छुडाने तांत्रिक के पास गई महिला से रेप, 14 साल तक अपने पास रखकर किया दुष्कर्म...

पति के शराब की लत छुडाने तांत्रिक के पास गई महिला से रेप, 14 साल तक अपने पास रखकर किया दुष्कर्म...
X
By NPG News

बिलासपुर। पति की शराब की लत से परेशान हो उसकी लत छुड़वाने तांत्रिक के पास जाना विवाहिता महिला को महंगा पड़ गया। तांत्रिक ने 14 साल तक महिला को साथ रख कर उसका शारीरिक शोषण किया। अब उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है।

रायपुर जिले में रहने वाली महिला ने दो महीने पहले तोरवा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने बताया कि 14 साल पहले वह सिविल लाइन क्षेत्र में रहती थी। इस दौरान उसके पति को नशे की लत लग गई। इस बीच मायके वालों ने तंत्र-मंत्र से नशा छुड़ाने की बात कहते हुए हेमूनगर में रहने वाले ढोंगी नागेश चंद्र महौत(45) से मिलाया। मायके वालों के कहने पर वह सितंबर 2009 में ढोंगी के घर गई। वहां पर ढोंगी ने स्र्माल में नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म किया। बाद में वह महिला को बार-बार घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। तीन महीने बाद ही उसने महिला का पति से तलाक करा दिया।

महिला को किराए के मकान में रखकर शारीरिक शोषण करने लगा। तीन चार साल बाद वह महिला को लेकर चिरमिरी चला गया। 2019 में महिला उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके आ गई। यहां पर मायके वालों ने उसके रोजगार की व्यवस्था कर दी। इसकी जानकारी होने पर ढोंगी वहां आकर महिला को धमकियां देने लगा। इससे डरकर वह ढोंगी के साथ चली गई। चिरमिरी में वह महिला को बंधक बनाकर रखा था। फरवरी 2022 में महिला उसकी कैद से भागकर अपने मायके पहुंच गई। अप्रैल 2022 में महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। वह पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story