Begin typing your search above and press return to search.

रेप करने वाला काॅंस्टेबल सस्पेंडः प्रेमी के साथ घूमने निकली महिला के साथ आरक्षक ने किया दुष्कर्म... किसी को बताने पर दी धमकी...तीन गिरफ़्तार

रेप करने वाला काॅंस्टेबल सस्पेंडः प्रेमी के साथ घूमने निकली महिला के साथ आरक्षक ने किया दुष्कर्म... किसी को बताने पर दी धमकी...तीन गिरफ़्तार
X
By NPG News

दुर्ग 19 अक्टूबर 2021। प्रेमी संग घूमने निकली महिला को धमकी देकर बलात्कार करने वाले आरक्षक को दुर्ग पुलिस ने निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आरक्षक सहित तीन लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत की है। 12 अक्टूबर को दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी। रात करीब नौ से दस बजे के बीच ग्राम कचांदुर के मैदान में अपने प्रेमी के साथ थी। इस बीच जेवरा सिरसा चौकी में पदस्थ काॅस्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने महिला और उसके प्रेमी को अंदर करने की धमकी दे कर धमकाने लगे। इसके बाद काॅस्टेबल ने जबरदस्ती महिला को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के दौरान आरोपी कॉन्स्टेबल के दोनों दोस्त मौके पर ही थे। दुष्कर्म की इस घटना के बाद आरक्षक अपने साथियों के साथ महिला को धमकी दी और किसी को बताने से मना कर मौके से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित महिला जेवरा सिरसा चौकी पहुंची और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल तिलक बंछोर, मुकेश साहू और विकास वर्मा को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Next Story