Begin typing your search above and press return to search.

Ramesh Bais-रमेश बैस महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल: नए गवर्नर के रूप में मराठी में ली शपथ...

Ramesh Bais-रमेश बैस महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल: नए गवर्नर के रूप में मराठी में ली शपथ...
X
By NPG News

Ramesh Bais-डेस्क। रमेश बैस ने महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। बैस छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं और महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी की जगह ली है। शपथ समारोह में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिन्दे भी मौजूद थे। राजभवन में बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस वी गंगापुरवाला ने पैड और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैस ने यहां मराठी में शपथ ली। इसके बाद बैस ने अपना पदभार संभाल लिया।

बता दें, भगत सिंह कोश्यारी, जिन्होंने सितंबर 2019 से महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य किया, ने विवादास्पद कार्यकाल के बाद पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिए थे।

इससे पहले, शुक्रवार को कोश्यारी को मुंबई राजभवन से विदाई दी गई। इस मौके पर राजभवन के स्टाफ और उनके परिजनों की पलकें भीगी हुई थीं। राजभवन के स्टाफ की ओर से गुरुवार को उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन जाकर उनसे मुलाकात की थी।

2019 में रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया। जहां वे दो साल तक रहे। जुलाई 2021 में बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया। इसके बाद अब उनका तीसरा ठिकाना महाराष्ट्र है।

इससे पहले भारत की सोलहवीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। 2014 के चुनावों में इन्होंने छत्तीसगढ की रायपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया छत्तीसगढ़ राज्य से लगातार 7 बार जीत दर्ज करके सांसद तक पहुचने वाले लोकप्रिय नेता है।

Next Story