Begin typing your search above and press return to search.

रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: नदी में पलटी नाव... 4 की मौत, 35 लापता, रेस्क्यू जारी...

रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: नदी में पलटी नाव... 4 की मौत, 35 लापता, रेस्क्यू जारी...
X
By NPG News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई। नाव में 50 लोग सवार थे। इसमें 4 की मौत हो गई व 35 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 11 लोग तैरकर बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर 3 बजे महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं। हादसा पतवार टूटने की वजह से हुआ है।

नाव पलटने की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, DIG, NDRF और SDRF की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन पर्व पर समगरा गांव से महिलाएं व लोग मरका घाट पर पहुंचे थे। यमुना नदी पार करके फतेहपुर जिले के असोथर घाट जाने के लिए नाव पर करीब 40 लोग सवार हुए थे। यमुना नदी में बीच धारा में पहुंचते ही पतवार टूटने की वजह से नाव असंतुलित होकर पलट गई। देखते देखते नाव में करीब 50 लोग डूबने लगे।

घटना के बाद मौके पर बांदा के एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। बड़े पैमाने पर गोताखोरों, नाव आदि की मदद से बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित बचाने की हरसभंव कोशिश हो रही है। वहीं प्रशासन का साफतौर पर कहना है कि इस समय प्राथमिकता के आधार पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के समाप्त होने पर ही कोई जानकारी साझा की जा सकेगी।

Next Story