Begin typing your search above and press return to search.
राजधानी पुलिस इन एक्शन*: हुक्का की तलाश में छापेमारी शुरु..तीन हुक्का बार सपड़ाए.. कोप्टा के तहत अपराध दर्ज

रायपुर,22 अक्टूबर 2021।पुलिस कॉंफ़्रेंस में हुक्का पर शत प्रतिशत पाबंदी के सीएम बघेल के ऐलान के कुछ ही घंटे के भीतर राजधानी पुलिस में ताबड़तोड़ दबिश दी है।
राजधानी पुलिस की अलग अलग टीमें कई जगहों पर दबिश दे रही हैं।यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। तेलीबांधा थाने में तीन प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।
कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया " नशीले हुक्का पर पहले से सख़्ती थी, अब मुख्यमंत्री जी के दो टूक निर्देश के बाद पूरी ताक़त से कार्यवाही की जा रही है। हमें हुक्का का जहां भी शक होगा हम वहाँ जाएँगे फिर वो दुकान हो या मकान।ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी"
Next Story
