Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: गोली चलने से घायल बदमाश मिला इलाज करवाते, एक्सिडेंटली चल गई गोली, दो साथी भी हिरासत में

Raipur News: गोली चलने से घायल बदमाश मिला इलाज करवाते, एक्सिडेंटली चल गई गोली, दो साथी भी हिरासत में
X
By NPG News

रायपुर। राजधानी रायपुर में गोली चलने से घायल बदमाश युवक इलाज करवाते हुए मेकाहारा में मिला है। एक्सिडेंटली गोली चलने से घायल होने की जानकारी मिली है। बदमाश का इलाज करवाते उसके दो साथी भी हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गोली चलने की सूचना बीती रात मिली थी। राजेन्द्र नगर के बसंत विहार कालोनी में गोली चलने की आवाज से एसएसपी प्रशांत अग्रवाल व पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे थे। मौके पर पहुँची पुलिस को घटनास्थल पर खून बिखरा मिला था। आस पास पूछताछ करने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज पर वो बाहर निकले। तब एक कार दिखी जिसके अंदर गोली चली थी। फिर ड्राइवर सीट से एक लड़का नीचे उतरा जो घायल था। फिर पीछे सीट में जाकर बैठ गया। और उसके साथी कार चलाते ले गए।

गोली चलने की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौके पर पहुँचे थे। उन्होने एनपीजी से चर्चा में बताया कि "राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के बसंत विहार कालोनी में गोली चलने की सूचना आयी थी। आस पास के लोगो से पूछताछ कर पता किया गया कि गोली एक्सिडेंटली चली हैं या जानबूझकर फायर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार का नम्बर लेकर शहर में नाकेबंदी कर कार की तलाश शुरू की गई। आस पास के हॉस्पिटल को चेक किया गया जिसमें घायल इलाज करवाते हुए मिल गया। उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।"

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अग्रवाल ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को घटना के बाद एक्टिव कर दिया था जिसके बाद पुलिस को कार की तलाश के दौरान घटना के दो घण्टो के अंदर ही उक्त कार तेलीबांधा ओवरब्रिज के पास लावारिश हालत मे खड़ी मिली। आस पास के हॉस्पिटल को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान मेकाहारा अस्पताल में घायल युवक 26 वर्षीय भूपेंद्र ध्रुव उर्फ आर्या पिता जवाहरलाल ध्रुव साहू बस्ती पुरेना रायपुर मिला। उसके दो मित्र भी भूपेंद्र का इलाज करवाते मिले। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा हैं कि घायल युवक भूपेंद्र ध्रुव राजेंद्र नगर थाने का गुंडा सूची में दर्ज बदमाश हैं। उसने पहले अपने दो साथियों के साथ पुरैना तालाब के पास शराब पी थी। कट्टा के फटने से कार अंदर गोली चलने की जानकारी मिली हैं। जिससे बदमाश भूपेंद्र के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली कट कर अलग हो गई थी। और कार में ड्राइविंग सीट के नीचे गिर गयी थी। उसके साथी उसे लेकर पहले निजी अस्पताल पहुँचे वहां से उन्हें मेकाहारा रिफर कर दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में स्वतः एक्सिडेंटली फायर होने की बात युवकों ने बताई हैं। पूरे मामले का राजधानी पुलिस ने घटना के दो घण्टे के अंदर ही खुलासा कर दिया और मामले में संलिप्त लोगो को हिरासत में ले लिया।

Next Story