Begin typing your search above and press return to search.

बोर्ड परीक्षाओं में रायगढ़ का रहा जलवा, दसवीं व बारहवीं दोनों के टॉपर रायगढ़ से... 10वीं में 16 परीक्षार्थियों ने बनाई जगह...

बोर्ड परीक्षाओं में रायगढ़ का रहा जलवा, दसवीं व बारहवीं दोनों के टॉपर रायगढ़ से...  10वीं में 16 परीक्षार्थियों ने बनाई जगह...
X
By NPG News

रायपुर 14 मई 2022। बोर्ड परीक्षाओं में रायगढ़ जिले के परीक्षार्थियों ने दबदबा कायम किया है। दसवीं व बारहवीं दोनो कक्षाओं में रायगढ़ की छात्राओं ने ही कब्जा जमाया है। दसवीं में रायगढ़ की सुमन पटेल नव 98.67 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है तो वही बारहवीं में रायगढ़ की ही कुंती साव ने 98.20अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया हैं म इसके अतिरिक्त दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में रायगढ़ के 16 अभ्यर्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई हैं।

देखे लिस्ट:-

पहला स्थान पाने वाली सुमन पटेल मोना मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल बरमकेला से है जिन्हें 592 अंक 98.67 फीसदी

दूसरा रैंक पाने वाली मुस्कान अग्रवाल,स्वामी आत्मानंद स्कूल से है जिन्हें 589 अंक 98.फीसदी अंक मिले हैं।

पांचवे रैंक पर 4 लोग हैं जिनमे खैरमति राठिया गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नवापारा,नेहा तिवारी सरस्वती शिशु मंदिर खरसिया ,देवकी पटेल,केपीएचएस स्कूल बांधा पाली,ऋतु साव सरस्वती शिशु मंदिर तमनार ने 586 अंक पाकर 97.67 फीसदी अंक दाखिल किए हैं।

नेहा प्रधान गर्वमेंट स्कूल सरिया,विनीता सुपकार सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला,अंजली नायक केपीएचएस बांधापाली, नूपुर पटनायक सरस्वती शिशु मंदिर तमनार 585 अंक 97.५० पायल डनसेना,प्रज्ञा स्कूल सोंडका धर्मेंद्र पटेल केपीएचएस बांधापाली 484 अंक 97.33 अंक व सातवां रैंक नंदिनी यादव शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कांताहरदी रायगढ़, एकता रानी साहू संत आना हायर सेकेंडरी स्कूल तमनार 583 अंक 97.17 प्रतिशत, आठवां रैंक ज्योति मेहर गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल घरुमरिया 582 अंक, 97 फीसदी मेघा श्रीवास्तव, सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर 582 अंक 96.83 प्रतिशत राजनांदगांव से 6 अभ्यर्थियों ने लिस्ट में जगह बनाई है।

दामनी वर्मा शासकीय हाईस्कूल खैराझिटी को 98.17 प्रतिशत, कृष कुमार शासकीय स्कूल जिथरी टोला को 98 प्रतिशत,शीतल सुशीला शासकीय गर्वमेंट स्कूल चिखली को 97.33 प्रतिशत, डोगेश्वर साहू शासकीय हाईस्कूल गंडई को 97 प्रतिशत ,वैशाली साहू,शासकीय हाईस्कूल अर्जुनी को 97 प्रतिशत, मुस्कान गजभिये को वेसलियन हायर सेकेंडरी स्कूल राजनांदगांव को 97 प्रतिशत अंक मिले हैं।

बिलासपुर से 10 वी में 5 अभ्यर्थी हैं। जिनमे जय प्रकाश कश्यप होली क्रॉस हायरसेकेंडरी स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उसे 98.17 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं। भारत माता स्कूल की हिमांगी हलधर ने 97.67 फीसदी के साथ 5 वा स्थान हासिल किया है। चिंगराजपारा गुरुकुल विघा मन्दिर की समीक्षा देवांगन ने 97.33 फीसदी अंको के साथ 7 वा स्थान हासिल किया है। सरस्वती शिशु मंदिर के चंद्रकांत श्रीवास ने 97 फीसदी अंको के साथ 9 वा स्थान हासिल किया है। एमजीएम स्कूल की भूमिका पटेल ने 96.83 प्रतिशत अंको के साथ 1प वा स्थान प्राप्त किया है।

10 वी की परीक्षा में 71 लोग टॉप टेन में आये हैं जिनमे 6 लोगो ने एक समान अंक 589 नम्बर पाकर दूसरे स्थान में कब्जा किया है। तो वही 12 वी कक्षा में 30 लोग टॉप टेन में आये हैं। वही दसवीं व बारहवीं दोनो कक्षाओ के टॉप टेन में स्वामी आत्मानँद स्कूल के दो दो छात्रों ने अपनी जगह बनाई है।

Next Story