Begin typing your search above and press return to search.
छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे राहुल गांधी, मेन्यू में चीला, रखिया बड़ी, लाल भाजी, मुनगा भाटा की सब्जी, टमाटर की चटनी, देखिए और क्या रहेगा उनके भोजन....स्वीट्स में

रायपुर, 3 फरवरी 2022। राहुल गांधी तीन अहम योजनाओं का आगाज और शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम स्थल पर जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री, मंत्री, संगठन के नेता, हितग्राहियों समेत करीब 200 लोग भोजन करेंगे।
राहुल के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भी बंदोबस्त किया गया है। उनके मेन्यू में कढाई पनीर, कार्न पालक, दाल तड़का, दाल मखानी, गोभी मटर, घी के साथ खिचड़ी, वेजिटेबल पुलाव, जीरा राईस और फुलका याने रोटी रहेंगी। इसके अलावा ग्रीन सलाद, अंगूरी दही बड़ा, बुंदी रायता, जल जीरा, नींबू पानी वेलकम ड्रींक्स में शामिल रहेगा।
छत्तीसगढ़ी व्यंजन में चीला, चौसेला, रखिया बड़ी, लाई बड़ी, टमाटर की सब्जी, मूंगा भाटा की सब्जी, लाल भाजी, बिजौरी, टमाटर की चटनी रहेगी। स्वीट्स में गुलाब जामुन, मूंग दाल हलवा, तिल, करी और मुर्रा का लड्डू शामिल है।
Next Story
