Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र और पंजाब के पंडित आज कराएंगे विक्की कटरीना की शादी, खास तरीके से बनाया गया मंडप...ये है कपल की शादी का पूरा शेड्यूल

महाराष्ट्र और पंजाब के पंडित आज कराएंगे विक्की कटरीना की शादी, खास तरीके से बनाया गया मंडप...ये है कपल की शादी का पूरा शेड्यूल
X
By NPG News

डेस्क/9 दिसम्बर 2021। आज सवाई माधोपुर के शाही फोर्ट में विक्की कैट सात फेरों में बंध जाएंगे। विक्की कैटरीना की शादी में मंत्र पढ़ने के लिए बाहर से खास पंडित आ रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र से 2 और पंजाब से 1 पंडित आ रहे हैं। इतना ही नहीं इनके साथ कुछ सहयोगी पंडित भी साथ रहेंगे। इवेंट कंपनी ने इनके रुकने के लिए होटल ताज के सामने एक दूसरी होटल में कमरे भी बुक करवा दिए हैं। कल रात शादी में शिरकत करने वाले स्पेशल गेस्ट को टाइगर सफारी भी करवाई गई। रणथंभौर नेशनल पार्क में सैर कर शादी में आने वाले मेहमानो ने सफारी का लुफ्त उठाया।

शादी के लिए विशेष मंडप तैयार:-

कटरीना और विक्की की शादी के लिए एक विशेष मंडप तैयार किया गया है। जिसे पूरी तरह से रजवाड़े स्टाइल में बनाया गया है। कटरीना और विक्की चारों तरफ से शीशे में बंद मंडप के अंदर सात फेरे लेंगे। शादी के बाद विक्की कौशल सिक्स सेंस होटल में राजा मानसिंह सुईट में रहेंगे वहीं कटरीना राजकुमारी सुईट में रहेंगी। ये शादी पूरी तरह से रजवाड़ों के स्टाइल में होगी।

सुरक्षा के लिए तैनात हैं बाउंसर्स के साथ लोकल पुलिस:-

इस शाही शादी के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी अंजाम दिया गया है। निजी बाउंसर के अलावा समारोह को और अधिक सुरक्षित रखने के लिए पुलिस भी तैनात होगी। पर्सनल बाउंसर्स के रुकने के लिए चौथ का बरवाड़ा में स्थित मीणा धर्मशाला और चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में व्यवस्था की गई है। होटल के अंदर प्रवेश करने के लिए यूं तो तीन द्वार हैं लेकिन होटल का मुख्य द्वार जिससे सभी मेहमानों को प्रवेश दिया जा रहा हैं।

दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड:-

राजस्थान का सवाई माधोपुर का सिक्स सेंसेज फोर्ट (Six Senses Fort) एक ऐसी शादी का गवाह बनने जा रहा है, जिसकी बॉलीवुड प्रेमियों को एक लंबे अरसे से आस थी. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की अब तक एक भी तस्वीर फैंस के सामने नहीं आई है. फैंस दोनों हल्दी, मेहंदी और संगीत की तस्वीरों से ज्यागा एक्साइटेड दोनों को दूल्हा-दुल्हन के अवतार में देखने के लिए हैं. शादी का आज शाम को संपन्न होगी.

आज का पूरा शेड्यूल-

सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक ब्रेकफास्ट रहेगा.– सेहरा बंदी दोपहर 1:00 बजे के बाद होगी.– दोपहर 3:00 बजे होटल के लोन में मंडप सजाया जाएगा.– तभी होटल के अंदर से सफेद घोड़े पर सवार होकर विक्की कौशल अपनी बारात लेकर निकलेंगे.– शाम 6:00 बजे कैटरीना कैफ और विकी कौशल 7 फेरे लेंगे.– रात 8:00 बजे के बाद देर रात तक चलेगी वेडिंग सेरिमनी.– हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक दोनों की शादी होगा.

Next Story