Begin typing your search above and press return to search.

पूजा पाठ के नाम पर 75 लाख की ठगी: रूपए डबल करने का झांसा देकर राजधानी की महिला को बनाया धूर्त, महिला सहित 2 गिरफ्तार, देश भर में कर चुके हैं करोड़ों की ठगी

पूजा पाठ के नाम पर 75 लाख की ठगी: रूपए डबल करने का झांसा देकर राजधानी की महिला को बनाया धूर्त, महिला सहित 2 गिरफ्तार, देश भर में कर चुके हैं करोड़ों की ठगी
X
By NPG News

रायपुर। पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने वाली महिला सहित दो आरोपी को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी बस्ती इलाके में रहने वाली एक महिला को रकम डबल करने का झांसा देकर 75 लाख 50 हजार का चूना लगाये थे। इस मामले में रायपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, प्रार्थिया रेखा साहू ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मलसाय तालाब के पास राम जानकी भवन कुशालपुर में रहती है। फरवरी 2022 में बलौदाबाजार निवासी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिये गई थी। इसी दौरान उनकी पहचान आशुतोष नामक सन्यासी से हुई जिसने अपने साथी आरती पाटिल से प्रार्थिया एवं उसके पारिवारिक सदस्यों की मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि आरती पाटिल हस्तरेखा देखकर भविष्य बताती है।

दर्शन के दौरान प्रार्थिया एवं उसके पारिवारिक सदस्य सन्यासी आशुतोष एवं आरती पाटिल के साथ रहे एवं अपना-अपना मोबाईल नम्बर उन्हें दिये। दर्शन से वापस आने के पश्चात् भी प्रार्थिया एवं उसके परिवार के सदस्यों की बातचीत सन्यासी आशुतोष एवं आरती पाटिल से होती रही। इसी दौरान माह जून 2022 से सितंबर 2022 के मध्य प्रार्थिया तथा उसके परिवार के सदस्यों पर भूत-प्रेत होने की बात कही। आरोपियों की बातों में आकर पीड़िता इससे छुटकारा पाने का उपाए पूछा। साथ ही आरोपियों ने सोने चांदी के जेवरातों तथा नगदी रकम को दोगुना करने का लालच भी दिया। झांसे में आकर पीड़िता ने अलग-अलग तारीखों में 67 तोला सोने के जेवरात कीमती 33,50,000, नगदी रकम 42,00,000/- रूपये कुल 75,50,000/- रूपये दे दिए।इसके बाद रुपये की ठगी कर आरोपी फरार हो गये। इसके बाद पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाने में खुद के साथ ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 416/22 धारा 420, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लाखों रूपये ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ASP अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल को जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। टीम ने जांच के दौरान आरोपियों का लोकेशन महाराष्ट्र में मिलने पर महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ठगी की घटना को करना स्वीकार किया। साथ ही इसके अलावा हिमांचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश सहित देश भर में घुम-घुम कर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना कर करोड़ों की ठगी करने की बात कबूल की।

गिरफ्तार आरोपी

सुषमा प्रभाकर पाटिल पति प्रभाकर पाटिल उम्र 48 साल निवासी शिव शक्ति नगर थाना जामनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र।

अशोक नाथूलाल भोलावत उर्फ बाबा पिता नाथूलाल भोलावत उम्र 54 वर्ष निवासी 17/383 गुजरात हाऊसिंग बोर्ड बाॅम्बे मार्केट थाना वराछ रोड जिला सूरत गुजरात।

Next Story