Begin typing your search above and press return to search.

प्रमोशन बिग ब्रेकिंग-शिक्षकों के प्रमोशन को विधि विभाग ने दी हरी झंडी, राजपत्र में प्रकाशन के लिए भेजा गया, एनपीजी की खबर पर लगी मुहर

प्रमोशन बिग ब्रेकिंग-शिक्षकों के प्रमोशन को विधि विभाग ने दी हरी झंडी, राजपत्र में प्रकाशन के लिए भेजा गया, एनपीजी की खबर पर लगी मुहर
X
By NPG News

रायपुर, 28 दिसंबर 2021। राज्य सरकार ने शिक्षकों की न्यू ईयर गिफ्ट देते हुए प्रमोशन को आज हरी झंडी दे दी। इस आदेश से 30 हजार से अधिक सहायक शिक्षक अब शिक्षक प्रमोट हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ का सबसे तेज और विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट एनपीजी न्यूज ने 26 दिसंबर को इस पर ब्रेकिंग खबर दी थी...सहायक शिक्षकों को जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा। उच्च पदस्थ अधिकारिक सूत्रों के अनुसार विधि विभाग ने आज स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमोशन की फाइल को ओके कर दिया। वित्त से फाइल पहले ही ओके हो गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षकों को न्यू ईयर गिफ्ट देने के लिए विधि विभाग से आज शाम फाइल मंगवा कर हाथों हाथ सामान्य प्रशासन को भिजवा दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र में प्रकाशित करने के लिए भेज दिया। याने अब शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया। क्योंकि, राजपत्र में प्रकाशन की अब औपचारितकता रह गई है। कोई विभाग अगर किसी आदेश को राजपत्र मे ंप्रकाशन के लिए सामान्य प्रकाशन विभाग को भेजता है मतलब उसे फायनल आदेश माना जाता है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों ने एनपीजी न्यूज को बताया कि अब ज्वाइंट डायरेक्टर लेवल पर सहायक शिक्षकों का पदोन्नति आदेश जारी किया जाएगा।

Next Story