Begin typing your search above and press return to search.

प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव, देश में 4000 पार हुआ केस, इन 3 राज्यों में सबसे ज्यादा...

प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव, देश में 4000 पार हुआ केस, इन 3 राज्यों में सबसे ज्यादा...
X
By NPG News

नई दिल्ली, 3 जून 2022। सोनिया गांधी कल कोरोना पॉजिटिव हुई थी। आज प्रियंका गांधी भी संक्रमित हो गई। कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रियंका क्वारेंटाइन हो गईं हैं।

उधर, देश में कोरोना के केस तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 4041 नए कोरोना मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सक्रिय केस में भी 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते कुछ दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस लगातार बढ़ रहे हैं।

Next Story