प्रधानमंत्री सुरक्षा : शीर्ष अदालत में सुनवाई शुरु..पंजाब सरकार ने 7 अफसरों को शो कॉज दिया..सॉलीसीटर जनरल बोले..

नई दिल्ली,10 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा भंग मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरु हो चुकी है। जाँच के मसले पर पंजाब सरकार की कार्यवाही तो केंद्र के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रश्नांकित किया है। सर्वोच्च न्यायालय को पंजाब के महाधिवक्ता डी एस पटवालिया ने पिछले आदेश के क्रियान्वयन की सूचना दी। महाधिवक्ता पटवालिया ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा रिकॉर्ड को सुरक्षित रख लिया गया है। केंद्र सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा भंग मसले पर की जा रही कार्यवाही पर सवाल उठाया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा डीजी और पंजाब के मुख्य सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था..लेकिन फिर कोई सुनवाई नहीं की गई
वहीं पंजाब के महाधिवक्ता डी एस पटवालिया ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया राज्य के सात अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.. जिसमें पूछा गया है कि क्यों ना उनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए पंजाब के महाधिवक्ता डी एस पटवालिया ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया एक स्वतंत्र समिति नियुक्त कर दी जाए..ताकि निष्पक्ष सुनवाई हो सके सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है।
