जालबांधा में नायब तहसीलदार की पोस्टिंग: खैरागढ़ चुनाव में सीएम का किया एक और वादा पूरा, यहां पढ़ें कलेक्टर ने किसकी नियुक्ति की...

X
इमेज सोर्स- NPG News
By - NPG News |18 April 2022 8:03 PM IST
रश्मि दुबे बनीं जालबांधा की पहली नायब तहसीलदार
रायपुर, 18 अप्रैल 2022। खैरागढ़ उपचुनाव में जीत के बाद खैरागढ़ छुईखदान और गंडई जिला बनने के साथ ही सोमवार को एक और वादा पूरा हो गया। राजनांदगांव कलेक्टर तारणप्रकाश सिन्हा ने जालबांधा में उप तहसील कार्यालय शुरू करने के साथ ही नायब तहसीलदार की नियुक्ति कर दी है। रश्मि दुबे जालबांधा उप तहसील की पहली नायब तहसीलदार बनाई गई हैं।
उल्लेखनीय है कि सीएम भूपेश बघेल ने 16 अप्रैल को सीएम हाउस में खैरागढ़ से आए लोगों को संबोधित करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने और जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की थी। सीएम की घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर राजनांदगांव ने जालबांधा में उप तहसील कार्यालय के लिए नायब तहसीलदार की नियुक्ति करने के साथ ही उप तहसील का संचालन करने का आदेश जारी किया है।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
