Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व IPS गिरफ्तारः इसरो जासुसी मामले में पुलिस ने किया पूर्व आईपीएस को गिरफ्तार, सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सितलवाड़ को एटीएस ने लिया हिरासत में

पूर्व IPS गिरफ्तारः इसरो जासुसी मामले में पुलिस ने किया पूर्व आईपीएस को गिरफ्तार, सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सितलवाड़ को एटीएस ने लिया हिरासत में
X
By NPG News

अहमदाबाद, 25 जून 2022। गुजरात पुलिस ने अब से कुछ देर पहले पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकुमार का नाम इसरो जासूसी मामले में पूर्व इसरो चीफ एसएस नारायणन को फंसाने का आरोप है। हालांकि, श्रीकुमार को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। लेकिन, आज पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।

उधर, गुजरात दंगे मामले में गुजरात एटीसी ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सितलवाड़ को मुंबई से हिरासत में लिया है। तीस्ता को एटीसी गुजरात ले जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता की भूमिका की जांच करने का आदेश दिया था।

तीस्ता सीतलवाड़ को मुंबई के सांताक्रूज थाने में ले जाया गया। इसके बाद जांच के लिए एटीएस की टीम उन्हें अहमदाबाद ले गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जाकिया जाफरी की याचिका खारिज करते हुए तल्ख टिप्पणी करते हुए तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ की जांच की और जरूरत बताई थी। माना जा रहा है कि इसके बाद एटीएस ने यह कार्रवाई की है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी तीस्ता सीतलवाड़ समेत कई राजनेताओं पर नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का आरोप लगाया था।

गुजरात एटीएस ने तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ मुंबई स्थित सांताक्रूज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि उन पर आईपीसी की धारा 468 और 471 के तहत जालसाजी का आरोप लगाया गया है। एटीएस अधिकारी जैस्मीन रोजिया ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अहमदाबाद शहर के पुलिस थाने ले जाया जाएगा।

एटीएस अधिकारी के मुताबिक, उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, केवल हिरासत में लिया गया है। तीस्ता सीतलवाड़ के वकील ने कहा कि पुलिस उनके घर में घुस गई और उनके साथ मारपीट की। सबसे पहले, कार्यकर्ता को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यहां से उसे अहमदाबाद शहर थाने ले जाया जाएगा।

Next Story