पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला... पेट्रोलिंग पर निकले जवान पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग 17 जनवरी 2022। झगड़े में बीच बचाव करने गए आरक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कल रात को सूर्या माल के पास लड़ाई झगड़े की सूचना पर पुलिस पार्टी पहुँची थी। पुलिस पार्टी को देख कर झगड़ा कर रहे युवक फरार हो गए थे। फरार युवक आगे जा कर के सूर्या रेसीडेंसी के पास फिर से मारपीट करने लगे। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस के द्वारा बीच बचाव कर झगड़ा छुड़ाने का प्रयास किया गया उसी समय रात्रि सवा ग्यारह बजे स्मृति नगर चौकी में पदस्थ आरक्षक सविंदर सिंह के ऊपर युवकों ने तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे आरक्षक के पेट व कमर के पास गम्भीर चोट आई। आरक्षक को तत्काल अस्पताल रवाना कर आरोपियो की धरपकड़ शुरू की गई।
इस मामले में आरोपी वीरू सोनकर 25 साल निवासी कैम्प दुर्ग, के हेमंत उर्फ एमन 24 साल निवासी रामनगर वार्ड 25 राम मंदिर वैशाली नगर, प्रवीण उर्फ पाडू 33 साल भिलाई भट्ठी जिला दुर्ग, दीपक सिंग 19 साल स्मृतिनगर थाना सुपेला को मौके पर लाठी डण्डा तथा धार धार चाकू के साथ पकड़ा गया है। आरोपी कालू खान एवं जगदीश गौड व अन्य के विरूद्ध अपराध क 42/22 धारा 147,148 , 149,186,353,332,307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा फरार आरोपी जगदीश गौड एव कालू खान को भी गिरफ्तार किया गया है।
