Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस ट्रांसफर: आईजी के पुलिस दरबार में गुहार का दिखा असर, 56 पुलिसकर्मियों के मेडिकल व पारिवारिक परेशानियों के चलते हुए रेंज भर में तबादले

Bilaspur News CG
X

POLICE CG

By NPG News

बिलासपुर 12 जून 2022। आईजी के द्वारा पुलिस दरबार लगा कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने का त्वरित असर दिखा हैं। आईजी डांगी ने पारिवारिक व स्वास्थ्यगत परेशानियों को देखते हुए रेंज के 56 पुलिसकर्मियों के मनचाही जिलो में तबादला आदेश जारी किए है।






ज्ञातव्य है कि रेंज के पुलिसकर्मियों की समस्या सुनने के लिए आईजी रतन लाल डांगी ने ऑनलाइन संवाद शुरू किया है। जिसमे रेंज के पुलिसकर्मी अपने अपने जिलो में ही रहकर प्रत्येक शुक्रवार को सुबह की जनरल परेड में शामिल होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आईजी को अपनी समस्याएं बता सकते हैं। आईजी के इस वर्चुअल दरबार मे रेंज के सारे एसपी भी उपस्थित रहते हैं।

पिछले दो शुक्रवारो से आईजी के वर्चुअल दरबार मे 126 पुलिसकर्मियों ने शामिल होकर अपनी समस्याओ से आईजी को अवगत करवाया था। जिनमे से अधिकतर ने स्वास्थ्यगत व पारिवारिक परेशानियां बता कर स्थानांतरण का निवेदन किया था। आईजी ने उनके आवेदनों का परीक्षण कर उचित आवेदनों का निराकरण करने का आश्वसन दिया था। जिसके बाद आज रेंज के 44 एएएसआई,2 प्रधान आरक्षक व 10 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है। ज्ञातव्य है कि पहले दरबार मे सरकण्डा थाने में पदस्थ आरक्षक हितेश जोशी के द्वारा अपनी 4 माह की बच्ची के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद की गुहार भी लगाई थी। जिस पर आईजी के आदेश से एसएसपी पारुल माथुर ने पुलिस परिवार कल्याण पेट्रोल पंप के लाभांश में से दस लाख की राशि जारी की थी।

Next Story