बिहार में ज़हरीली शराब से फिर मौतें, CM नीतीश कुमार के गृह ज़िले में 12 मौतें..टी आई सस्पेंड.. भाजपा ने शराबबंदी दावे पर उठाया सवाल

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
पटना,16 जनवरी 2022। बिहार में ज़हरीली शराब पीने से फिर मौतें हुई हैं। इस बार मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले का होने से सियासी तूफ़ान भी ज़्यादा तेज़ी से आया है। सीएम नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा के सोहसराय थाना के छोटीपहाडी मोहल्ला में बारह लोगों की मौतें हुई हैं। ये सभी शराब पीएँ हुए थे। आशंका जताई गई है कि ज़हरीली शराब ने इन सभी को लाश में तब्दील कर दिया है।नालंदा कलेक्टर शशांक शुभंकर ने हालाँकि पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
प्रशासन अभी इसे ज़हरीली शराब से मौत अगर नहीं स्वीकार रहा है तो सीधे तौर पर खंडन भी नहीं कर रहा है। वहीं सोहसराय थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है।
बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन ज़हरीली शराब पीने से हो रही मौतों ने सत्ता में सहयोगी भाजपा को भी आक्रामक कर दिया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि शराबबंदी क़ानून लागू है तो जिनकी मौत हुई है क्या अब उनके परिवार को जेल भेज दिया जाएगा।
