Begin typing your search above and press return to search.

PM Modi's visit to Jagdalpur: आपका सपना ही मेरा का संकल्‍प है यही मोदी की गारंटी है: बस्‍तर की धरती से पीएम ने बलीराम कश्‍यप को बताया अपना गुरु

PM Modi's visit to Jagdalpur: जगदलपुर के लाल बाग मैदान से जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार और इसकी नीतियों पर जमकर हमाला बोला।

PM Modis visit to Jagdalpur: आपका सपना ही मेरा का संकल्‍प है यही मोदी की गारंटी है: बस्‍तर की धरती से पीएम ने बलीराम कश्‍यप को बताया अपना गुरु
X
By Sanjeet Kumar

PM Modi's visit to Jagdalpur: जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बस्‍तर में 26 हजार करोड़ रुपये की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकापर्ण किया। इसके बाद लाल बाग मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने मांता दंतेश्‍वरी और बस्‍तर महाराज प्रवीरचंद भंजदेव के साथ भाजपा के वरिष्‍ठ नेता स्‍व. बलीराम कश्‍यप का विशेष रुप से उल्‍लेख किया। मोदी ने बलीराम कश्‍यम को अपना गुरु बताया। कहा कि मैं संगठन के काम के सिलसिले में मैं बस्‍तर में काफी समय बिताया है। इस दौरान बलीराम कश्‍यप जी का साथ मिला। उन्‍होंने कहा कि सच्‍चे अर्थों में बस्‍तर को मैंने बलीराम से ही समझा है।

नमक से आदिवासियों को कांग्रेस ने ठगा

नमक के बदले बोरा-बोरा चीरौंजी लेते थे। यह तो भाजपा की सरकार थी, जिसने राशन दुकानों से मुफ्त नमक देना शुरू किया। आज भाजपा सरकार 90 वनोपज को एमएसपी को दायरे में ला चुकी है। कांग्रेस के समय में मुश्किल से 10 से 12 थी। यह आपके प्रति प्‍यार है उसके कारण होता है। भाजपा सरकार ने वनधन केंद्र बनाकर। वनोजप का बेहतर दाम देने का रास्‍ता खोला है। तेंदूपत्‍ता संग्रहकों के साथ कांग्रेस सरकार ने क्‍या किया है वह आप जानते हैं। भाजपा सरकार ने जो तेंदूपत्‍ता संग्रहकों के कल्‍याण के लिए जो भी कार्यक्रम बनाए थे उसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। आदिवासियों का ऐसा शोषण छत्‍तीसगढ़ में नहीं चलेगा। जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी पहले की ही तरह तेंदूपत्‍ता संग्रहकों के लिए अच्‍छी व्‍यवस्‍था बनेगी।

धान को लेकर फिर लगाया राज्‍य सरकार पर झूठ बोले का आरोप

धान की कीमत के नाम पर कांग्रेस धोखा दे रही है झूठ बोल रही है। सच्‍चाई यह है कि छत्‍तीगसढ़ के धान किसानों का दाना-दाना केंद्र सरकार खरीदती है। भाजपा सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये छत्‍तीसगढ़ के धान किसानों को दिया है। यहां भाजपा सरकार बनेगी तो धान उत्‍पादक किसानों का पूरा-पूरा ध्‍यान रखने की गारंटी मोदी की गारंटी है। मोदी आज कहने आया है आप मेरे शब्‍द लिखकर रखें- आपका सपना ही मोदी का संकल्‍प है। यही मोदी की गारंटी है। आज बस्‍तर सहित पूरे देश में आयुष्‍मान भारत योजना के तहत हेल्‍थ एंड वेलनेश सेंटर बने हैं। पूरे छत्‍तीसगढ़ में ऐसे लगभग 6 हजार अस्‍पताल बनाए जा चुके हैं। इनमें से 1 हजार बस्‍तर संभाग में है। मोदी ने ही आपके 5 लाख तक मुफ्त इलाज और मुफ्त राशन और पक्‍के मकान की व्‍यवस्‍था की है।


बस्‍तर का विकास करके यहां का कर्ज चुका रहा हूं

लाल बाग मैदान से भाजपा की परिवर्तन महासंकल्‍प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा निरंतर प्रयास है कि आपके आशीर्वाद को यहां का विकास और सेवा करके यह कर्ज मैं चूका सकुं। कांग्रेस ने केवल पांच वर्ष में छत्‍तीसगढ़ का जो हाल कर दिया है वह पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने जो किया वह चारो तरफ दिख रहा है। भ्रष्‍टाचार और अपराध चरम पर है। अपराध के मामले में राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ के बीच स्‍पर्धा चल रही है।

छत्‍तीसगढ़ में विकास या तो पोस्‍टर और बैनरों में दिखता है या फिर कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने अगर छत्‍तीसगढ़ को दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार। आज छत्‍तीगसढ़ के कोने-कोने से एक ही आवजा आ रही है। अउ नई सहिबो बदल के रहिबो...।

मेरे परिवारजनों ये बस्‍तर ये दंडकारण्‍य आज बना हो ऐसा नहीं है। यहां आदिवासी मेरे भाई बहन मोदी प्रधानमंत्री बना उसके बाद आकर यहां नहीं बसे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां नहीं आए हैं। यहां के लोग तो तब भी यहां थे जब प्रभू श्रीराम यहां आए थे। मेरे आदिवासी भाई बहन चाहते थे इसलिए ही अटल जी की सरकार ने अलग छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनाया। अटल जी की ही सरकार ने जनजातीय विकास के लिए अलग मंत्रालय और अलग बजट बनाया। वहीं, कांग्रेस ने इतने दशकों तक क्‍या किया। बस्‍तर को भी कांग्रेस ने नजर अंदाज किया। आप लोगों को परवाह ही नहीं की। ये भाजपा सरकार है यहां मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज बनाए। दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाई। साथियों राजनीति में आने से पहले मैंने अपने जीवन के बड़ा हिस्‍सा आदिवासी क्षेत्रों में गुजारा है। आपसे सीधा दिल का नाता है।

मुझे गर्व है कि देश में पहली आदिवासी महिला को राष्‍ट्रपति बनाने का गौरव भी भाजपा को मिला है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार आदिवासी के लिए पांच गुना ज्‍यादा बजट दे रही है। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्‍मदिवस को जनजातिय गौरव दिवस घोषित किया।

बीते 9 वर्षों में 300 से अधिक एकलव्‍य आदिवासी मॉडल विद्यालय हमने खोले हैं। भाजपा सरकार देश में आकांक्षी जिला कार्यक्रम चला रही है। बस्‍तर संभाग के भी जिले उसमें शामिल है। अब हम जिलों से निकलकर ब्‍लॉक की पहचान कर रहे हैं। शिक्षा और रोजगार से जुड़े बड़े-बड़े प्रोजेक्‍ट शुरू करने जा रहे हैं।

आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्‍टील कारखाने का लोकापर्ण हुआ है। ये छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस वालों को नहीं हो रहा है। इतना बड़ा कार्यक्रम अभी सरकार का था। छत्‍तीसगढ़ सरकार का मुख्‍यमंत्री, उप मुख्‍यमंत्री कोई मंत्री भी नहीं आया। कोई आकंठ भ्रष्‍टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता इसलिए वे आने से डरते हैं। इस कारखाने की मांग आप दशकों से कर रहे थे। आपकी आवाज रमन सिंह वहां पहुंचाते थे, लेकिन आप जानते हैं लेकिन कांग्रेस ने यहां मांग क्‍यों नहीं मिलानी। इसके पीछे कट कमीशन की बोलबाला और सोच थी।

पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस की नीति थी कच्‍चा माल विदेश भेजो और उसी कच्‍चे माल से बना सामान महंगे दर पर खरीदो। बस्‍तर के नवजवान दूसरे राज्‍यों में मजदूरी करने जाने के लिए मजबूर हो गए। मोदी आप लोगों के बीच पला बढ़ा है। इसलिए मोदी आपकी चिंता करता है। बस्‍तर में स्‍टील कारखाना का काम तेजी से पूरा कराया। भाजपा सरकार ने लगभग 24 हजार करोड़ रुपये स्‍टील प्‍लांट पर लगाया है। इस क्षेत्र के 50’55 हजार रोजगार मिलना तय हुआ है। स्‍टील प्‍लांट की क्षमता और बढ़ाना और पूंजी लगानी है ताकि और रोजगार मिले। इससे पूरे बस्‍तर की किस्‍मत बदल जाएगी। गुजरात में एक स्‍टील बनाने का कारखाना है। इसकी वजह से वहां कार बनाने के अनेक कारखाना लग गए। सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच होगी। गुनाहगार कितना भी ताकतवार हो मोदी उसे जेल मे ड़ालकर ही रहेगा। जिनती आबादी उतना हक। मैं कहता हूं देश में सबसे ज्‍यादा आबादी गरीब है। गरीब का कल्‍याण यही मेरा मक्‍शद है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क्‍या सोच रहे हे होंगे। वे कहते थे देश के संसाधनों पर पहला हक अल्‍पसंख्‍यकों का है उसमें भी मुस्‍लमानों का है। अब कांग्रेस कह रही है आबादी तय करेगी पहला हक किसका होगा। क्‍या अब अल्‍प संख्‍यकों का हक कांग्रेस कम करना चाहती है।

प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने स्‍वागत भाषण देते हुए कहा कि ये हमारा बस्‍तर भोल-भाले अच्‍छे इंसानों का यह क्षेत्र है। आज इस क्षेत्र में अपने जननायक को पाकर पूरा बस्‍तर और छत्‍तीसगढ़ आनंदित और प्रसन्‍न है। आज एक आदिवासी समाज की बेटी मुर्मू को राष्‍ट्रपति के पद पर बिठाया। ये उनकी आदिवासी समाज के प्रति उनके प्रेम को जताता है। कांग्रेस का यह विकास विरोध चेहरा है कि पीएम जब 26 हजार करोड़ रुपये की सौगत देने आए हैं तब कांग्रेस ने बस्‍तर बंद कर आह्वान किया है। लेकिन बस्‍तर के लोगों ने कांग्रेस के इस आह्वान को धत्‍ता बता दिया। यहां उमड़ी भीड़ बता रही है कि परिवर्तन होने वाला है। बस्‍तर से कांग्रेस साफ होने वाली है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story