PM Modi's visit to Bilaspur: पीएम मोदी से पहले पहुंचा उनका संदेश, पढि़ए छत्तीसगढ़ के परिवारजनों से क्या कहा...

PM Modi's visit to Bilaspur: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। यहां वे बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ आने से पहले उन्होंने राज्य की जनता को संदेश भेजा है।
ट्वीटर के जरिये भेजे इस संदेश में पीएम मोदी ने लिखा है- छत्तीसगढ़ के हमारे परिवारजनों ने परिवर्तन का जो महासंकल्प लिया है, वह राज्य में तेज विकास और समृद्धि के नए-नए अवसर लाने वाला है। बिलासपुर की जनसभा में उनसे संवाद को लेकर बेहद उत्सुक हूं।
बता दें कि मोदी आज साइंस कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम सेना के विशेष विमान से पहले रायपुर पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर साइंस कॉलेज में सभा स्थल के पास बने हैलीपेड पर उतरेगा। इसके लिए वहां हैलीपैड बनाया जा रहा है। 2 बजकर 30 मिनट पर मोदी सभा के मंच पर पहुंचेगें और वहां 3 बजकर 45 मिनट तक रहेंगे। कार्यक्रम के बाद 3 बजकर 50 मिनट पर पीएम का होलीकॉप्टर बिलासपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और 4 बजकर 35 मिनट पर यहां लैंड करेगा। 15 मिनट बाद यानी 4 बजकर 50 मिनट पर पीएम मोदी का विशेष विमान दिल्ली के लिए उड़ जाएगा।
पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: महीनेभर में दूसरी बार कल आ रहे हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिलासपुर आ रहे हैं। महीनेभर में मोदी की यह दूसरी और तीन महीने में तीसरा छत्तीसगढ़ का दौरा होगा। इसके साथ ही 3 अक्टूबर को उनके तीसरे दौरे की भी तैयारी चल रही है। 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री का जगदलपुर दौरा प्रस्तावित है।
बता दें कि भाजपा ने राज्य के दो अलग-अलग स्थानों पर परविर्तन यात्रा शुरू किया था। पहली यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुई थी और दूसरी यात्रा की शुरुआत 15 सितंबर को जशपुर से की गई थी। दोनों यात्राओं का 28 सितंबर को बिलासपुर में समापन होना था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के दौरा कार्यक्रम को देखते हुए समापन कार्यक्रम को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया। पार्टी नेताओं के अनुसार सीपत बड़ी जनसभा की तैयारी चल रही है। इसमें बिलासपुर के साथ ही रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग से भी कार्यकर्ता और लोग पहुंचेंगे।
जानिए... प्रधानमंत्री के रुप में अब तक कितनी बार छत्तीसगढ़ आए हैं मोदी
07 जुलाई 2023 को मोदी ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित किया था। इसी मंच से मोदी ने प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद करते हुए अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो का नारा दिया था।
14 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री रायगढ़ आए थे। वहां सरकारी कार्यक्रम के बाद मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था।
15 जून 2019 को ओडिशा जाते हुए मोदी कुछ समय के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर रुके थे। तब मुख्यमंत्री बघेल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे।
16 अप्रैल 2019 मोदी ने इस दिन कोरबा और भाटापारा में दो चुनावी सभा को संबोधित किया था।
06 अप्रैल 2019: कांकेर संसदीय क्षेत्र के बालोद में मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया था।
08 फरवरी 2019 मोदी ने यहां रायगढ़ के दौरे पर आए थे यहां रायगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किय था। तब राज्य का विधानसभा का बजट सत्र चल रहा था और उसी दिन बजट पेश हुआ। इस वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्थान पर मंत्री शिव कुमार डहरिया राज्य सरकार की ओर से मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।
22 सितंबर 2018- इस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने जांजगीर के पुलिस ग्राउंड मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।
09 नवंबर 2018- जगदलपुर में चुनाव सभा को संबोधित करने पहुंचे मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने सुरक्षाबों पर बड़ा हमला कर दिया था। इस घटना में एक जवान सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।
14 जून 2018- भिलाई पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भिलाई इस्पताल संयंत्र के आधुनिकीकरण के लोकापर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दिन मोदी ने रायपुर- जगदलपुर के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही आईआईटी भिलाई की आधारशिला रखी थी।
14 अप्रैल 2018- मोदी इस बार राज्य के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला के दौरे पर आए थे। बीजापुर के जांगला से मोदी से आयुष्मान भारत योजना का एप लांच किया था।
एक नवंबर 2016- मोदी 2016 में दो बार छत्तीसगढ़ आए। दूसरी बार वे राज्योत्सव के मौके पर यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने नवा रायपुर में बने जंगल सफारी का लोकापर्ण किया। इस दौरान बाघ की तस्वीर खींचते उनकी फोटो काफी वायरल हुई थी।
21 फरवरी 2016- डोंगरगढ़ पहुंचे मोदी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रर्बन मिशन योजना का शुभारंभ किया। इसी मंच पर मोदी ने धमतरी जिले की 104 वर्षीय कुंवर बाई के पैर छुए, क्योंकि कुंवर बाई ने अपनी बकरियां बेचकर शौचालय बनवाया था। इसी दिन मोदी ने नवा रायपुर में विभिन्न योजनाओं का भूमिपूजन और लोकापर्ण किया था।
09 मई 2015- प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 2015 में पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। मोदी रायपुर से सीधे दंतेवाड़ा गए। मोदी वहां स्थित एजुकेशन सिटी, लाइवलीहुड कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काफी समय वहां के बच्चों के बीच रहे एक जनसभा को भी संबोधित किया। मोदी को दंतेवाड़ा से लौटकर नवा रायपुर में भी सभा को संबोधित करना था, लेकिन आंधी तुफान की वजह से यहां का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
Tags
-
Home
-
Menu
