पीएम मोदी की सांसदों को फटकार, परिवर्तन लाइए...वरना बदल दिए जाएंगे, बच्चों जैसा बर्ताव न करें

नईदिल्ली 7 दिसम्बर 2021। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई है. इस बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी के सांसदों से सख्त लहजे में कहा कि वो मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहें. सदन में मौजूद रहने की सख्त हिदायत के अलावा पीएम मोदी ने सांसदों को लोगों के हित में काम करने के लिए भी कहा. पीएम मोदी ने सत्र के दौरान संसद में ना आने वाले सांसदों को फटकार लगाई.
उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर बच्चों को कोई बात बार-बार कही जाए तो वे भी ऐसा नहीं करते हैं। कृपया कर परिवर्तन लाइए, वरना परिवर्तन खुद-ब-खुद हो जाएगा। बैठक के दौरान 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान भी किया गया। मोदी ने कहा कि संसद की कार्यवाही और बैठकों में नियमित रहें और लोगों के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अच्छा नहीं है कि मैं आपकी अनुशासनहीनता को लेकर परेशान रहूं
संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद कहा- "पीएम मोदी ने आज की बैठक में संसद खेल स्पर्धा, तंदरुस्त बाल स्पर्धा और सूर्यानमस्कार स्पर्धा आयोजन करने के लिए आवाहन दिया है. इसके साथ ही जिन्हें पद्म अवार्ड मिला है, उनके साथ एक लाइव कार्यक्रम करने का आवाहन भी दिया है."
पीएम मोदी ने कहा, 13 को मैं काशी जा रहा हूं. पहली बार आप सबके मैं वहां आने को नहीं कहूंगा. क्योंकि अभी संसद चल रही है. इसलिए आप सभी को संसद में रहना चाहिए. आप सब अपने अपने क्षेत्र में यही से रहकर लोगों को काशी कार्यक्रम बेहतर ढंग से देखने की व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने कहा, मैं 14 दिसंबर को चाय पर चर्चा भी करूंगा. बनारस के सभी जिलों के पदाधिकारियों से चाय पर मिलूंगा.
प्रह्लाद जोशी ने कहा- पीएम मोदी ने बताया कि वह काशी में 14 दिसंबर को बैठक के लिए जिला अध्यक्षों और मंडल प्रमुखों को बुलाएंगे. इसके साथ ही, राज्य सभा के 12 सासदों के निलंबन पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा- हमने उन्हें विस्तार से बताया कि आखिर क्यों निलंबित किया गया. जो कुछ भी हुआ है उसके देश साक्षी रहा है. यह ऑन रिकॉर्ड है. अगर वे आज भी माफी मांगते हैं तो हम निलंबन वापसी को तैयार हैं.
