Begin typing your search above and press return to search.

Plane Crash in Nepal News in Hindi: Video: 5 भारतीय, 10 विदेशी नागरिक...प्लेन में थे 72 सवार, उड़ान के दौरान लगी आग...

Plane Crash in Nepal News in Hindi: Video: 5 भारतीय, 10 विदेशी नागरिक...प्लेन में थे 72 सवार, उड़ान के दौरान लगी आग...
X
By NPG News

Plane Crash in Nepal:

एनपीजी डेस्क। नेपाल में एक यात्री विमान आज क्रेश हो गया। हादसे में अब तक 36 शव बरामद कर लिए गए है। विमान में पांच भारतीय, 10 विदेशी नागरिक और 53 नेपाली नागरिक सहित कुल 68 यात्री, चार क्रू मेंबर सवार थे। यति एयरलाइंस का विमान पोखरा जा रहा था। लैंडिंग से पहले वह खाई में जा गिरा। क्रेश होने से पहले विमान में आग लग गई थी। हादसे के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड हाईलेवल मीटिंग ले रहे है। वहीं सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।

बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान ही प्लेन में आग लग गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि येति एयरलाइंस के विमान मौसम खराबी के चलते नहीं बल्कि तकनीकी खराबी के चलते हादसे का शिकार हुआ। पायलेट ने एटीसी में लैंडिंग की परमिशन ले ली थी। लैंडिंग से ठीक पहले ही विमान में आग लग गई। और प्लेन खाई में जा गिरा। बता दें नेपाल में पिछले 12 साल में आठ विमान हादसे हो चुके है।

बता दें कि, यति एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान चार क्रू मेंबर के साथ 68 यात्रियों को लेकर काठमांडू से पोखरा के लिए निकला था। तभी पोखरा के पास प्लेन अचानक क्रैश हो गया और पोखरा घाटी सेती नदी की खाई में गिर गया। हादसे की खबर के बाद सभी एजेंसियां अलर्ट मोर्ड पर आई और रेस्क्यू शुरू किया गया। अब तक के 36 शव को निकाला गया है। वहीं बाकियों का भी रेस्क्यू जारी है।

नेपाल की स्थानीय मीडिया के अनुसार, विमान एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले एक पहाड़ी से टकरा गई। इसके बाद विमान में आग लग गई और वह पास में एक नदी में जा गिरा। ताजा जानकारी के अनुसार, 36 से ज्यादा लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Next Story