Begin typing your search above and press return to search.

फोटो: CM का पैतृक निवास हुआ कृष्णभक्ति में सराबोर, नाती के साथ भूपेश बघेल ने फोड़ी मटकी

फोटो: CM का पैतृक निवास हुआ कृष्णभक्ति में सराबोर, नाती के साथ भूपेश बघेल ने फोड़ी मटकी
X
By NPG News

दुर्ग। जन्माष्टमी पर्व की खुशियों में जहाँ सारा देश सरोवर था तो वही भिलाई के मुख्यमंत्री के पैतृक निवास में भी जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। यहां पूरे जोशोखरोश के साथ उत्साह व उमंग से यह त्यौहार मनाया गया।

जन्माष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री के भिलाई-3 स्थित कैम्प कालोनी में भी पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां का वातावरण गोकुल के समान हो गया था। विधि विधान से की गई पूजा अर्चना के बाद यहां मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाती यानी उनके बेटी के पुत्र अथर्व बाल-कान्हा के रूप में थे। बाल कान्हा बने अथर्व सभी का मन मोह रहे थे। पूजा के बाद मटकी फोड़ने के समय सीएम नाना भूपेश ने नाती अथर्व को अपनी गोद मे उठा लिया। फिर मुख्यमंत्री ने अपने नाती अथर्व को अपनी गोद में उठा कर मटकी फोड़वाई।


मटकी फोड़ने के बाद वहां मौजूद लोगों ने कान्हा के भजन गाएं। फिर मुख्यमंत्री ने शंखनाद किया। मुख्यमंत्री ने इसे गरीबी, गैर बराबरी व अन्याय के खिलाफ छतीसगढ़ का शंखनाद बताया। और सपरिवार प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की।

Next Story