Begin typing your search above and press return to search.

पेट्रोल डीज़ल छत्तीसगढ में सबसे कम दर पर उपलब्ध होगा लेकिन… पेट्रोल डीज़ल क़ीमत पर CM बघेल ने कहा - "हम परीक्षण करा रहे हैं.. अभी तो केवल मीडिया से जानकारी मिल रही है कि रेट कम हो रहा है"

पेट्रोल डीज़ल छत्तीसगढ में सबसे कम दर पर उपलब्ध होगा लेकिन… पेट्रोल डीज़ल क़ीमत पर CM बघेल ने कहा - हम परीक्षण करा रहे हैं.. अभी तो केवल मीडिया से जानकारी मिल रही है कि रेट कम हो रहा है
X
By NPG News

दुर्ग,10 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीज़ल की क़ीमतों पर कमी को लेकर जनता में उत्सुकता है, जो ज़ाहिर है वाजिब भी है। इन क़ीमतों को लेकर अब से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अहम बयान आया है, जिसमें गंभीर संकेत हैं। हालाँकि उस बयान का एक अर्थ इस रुप में निकाले जाने कि यदि कोशिश हो कि अब बस पेट्रोल डीज़ल के रेट कम हो ही रहे हैं तो यह बेहद जल्दबाज़ी का आंकलन है।

दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा

"हम भी मीडिया से ही सून रहे हैं पढ़ रहे हैं कि रेट कम हो रहे हैं कई प्रदेशों में.. लेकिन हमें कोई अभिलेख तो दिख नहीं रहा है.. दूसरी बात छत्तीसगढ में पेट्रोल डीज़ल के दाम कितने कम किए जाएँ इसके लिए अध्ययन जारी है.. हम यह बता सकते हैं कि यदि कम हुआ तो छत्तीसगढ में दर आसपास के राज्यों से भी कम होगी"

इस बयान के बहुत स्पष्ट मायने हैं। मायने यह है कि प्रदेश चाहे राजस्थान हो या पंजाब या कि मध्यप्रदेश या फिर उड़ीसा, पेट्रोल डीज़ल के दरों के कम होने को लेकर मीडिया में आई खबरों से इतर राज्य सरकार यह देखना समझना चाह रही है कि पड़ोसी राज्यों ने आख़िर किस तरह दरों को कम किया है, इसका अध्ययन होगा कि जो दरें कम की गई है उससे यदि कोई प्रभाव राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ता तो जिन राज्यों के हवाले से यह खबरें हैं कि रेट कम किए गए हैं तो उन्होंने उसका क्या उपाय किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने यह संकेत दिए हैं कि वे खुद दरों को कम करना चाहते हैं लेकिन पहले मुकम्मल अध्ययन रिपोर्ट भी चाहते हैं।

Next Story