Begin typing your search above and press return to search.

चपरासी ने लगाई फाँसी: बैंक के अंदर मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण...

चपरासी ने लगाई फाँसी: बैंक के अंदर मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण...
X
By NPG News

राजनंदगांव 3 अप्रैल 2022। बैंक के अंदर चपरासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले चपरासी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। नोट में काम के दबाव का जिक्र किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। घटना घुमका थाना क्षेत्र के शनिवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घुमका में राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में मृतक ढाल सिंह 36 वर्ष भृत्य के पद पर पदस्थ था। कल शाम सभी कर्मचारी 7 बजे तक काम खत्म कर चले गए थे। भृत्य ढाल सिंह रोजाना सभी स्टाफ के जाने के बाद बैंक बंद कर घर जाता था। कल देर रात बैंक का दरवाजा खुला देख कर आसपास के लोगों ने सोचा कि बैंक के अंदर चोर घुसे होंगे, लिहाजा उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो वहां भृत्य ढाल सिंह का शव पंखे से लटकते हुआ था। इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वहीं मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में काम का दबाव का जिक्र लिखा हुआ है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Next Story