Begin typing your search above and press return to search.

PCC चीफ राजधानी के अस्पताल में भर्ती, कई कांग्रेस नेताओं को होना पड़ेगा क्वारंटाइन

PCC चीफ राजधानी के अस्पताल में भर्ती, कई कांग्रेस नेताओं को होना पड़ेगा क्वारंटाइन
X
By NPG News

रायपुर, 20 जनवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें राजधानी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं, मरकाम की कल से तबियत खराब लग रही थी। आज उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया।

मरकाम चूकि हाल में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे, नेताओं से मिले थे। इस कारण कई नेताओं को अब क्वारंटाइन होना पड़ेगा।

Next Story