पवन सिंह अपनी पत्नी से लेंगे तलाक, एक्टर ने खुद दी जानकारी... जानिए

मुंबई 29 अप्रैल 2022 I भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इस समय सूर्खियों में बने हुए हैं. पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी विवादों से घिरी हुई नजर आ रही है. उनकी शादी अब कोर्ट तक पहुंच चुकी हैं. उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की मांग की है.
हालांकि, पवन सिंह ने पिछले वर्ष नौ अक्टूबर 2021 को तलाक की अर्जी दाखिल की थी। लेकिन मामला अब सामने आया है। ज्योति सिंह कई महीने से मायके में रह रही हैं। गुरुवार को इसकी तारीख पर पत्नी ज्योति सिंह पहुंचींं लेकिन अभिनेता स्वयं नहीं पहुंचे। अब मामले में अगली सुनवाई 26 मई को होगी। उस दिन अभिनेता को भी रहना होगा। उन्होंने यूपी के बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से छह मार्च 2018 को शादी की थी। बलिया के चितबड़ागांव में एनएच 31 किनारे स्थित होटल में पवन सिंह अपने पैतृक गांव आरा के जोकहरी गांव से बरात लेकर पहुंचे थे। वहां दोनों ने सात फेरे लिए थे। सूत्रों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के संबंध में खटास आनी शुरू हो गई थी। मामला तलाक तक जा पहुंचा है। इधर पत्नी ने भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही साढ़े तीन लाख रुपये प्रति महीने क्षतिपूर्ति की मांग की है। ज्योति सिंह ने जज के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह थीं। दोनों की शादी 2014 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही आठ मार्च 2015 को नीलम ने सुसाइड कर लिया था। नीलम का शव पंखे से लटकता मिला था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। हालांकि नीलम की बहन ने कहा था कि काम में व्यस्तता के कारण पवन सिंह पत्नी को समय नहीं दे पाते थे। इस कारण वह तनाव में रहती थी। शायद इसी वजह से अपनी जान दे दी। बहरहाल दूसरी शादी भी असफल होने पर प्रशंसकों में निराशा होगी।
Tags
- पवन सिंह
- ज्योति सिंह
- पवन सिंह और ज्योति सिंह
- पवन सिंह अपनी पत्नी से लेंगे तलाक
- पवन सिंह ने दूसरी पत्नी से मांगा तलाक
- पवन सिंह और ज्योति लेंगे तलाक
- पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से लेंगे तलाक
- Pawan Singh
- Jyoti Singh
- Pawan Singh and Jyoti Singh
- Pawan Singh will seek divorce from his wife
- Pawan Singh seeks divorce from another wife
- Pawan Singh and Jyoti will seek divorce
- Pawan Singh will seek divorce from his wife Jyoti Singh
-
Home
-
Menu

