Begin typing your search above and press return to search.

पार्टी के ट्वीट से उड़ी भाजपा विधायक के निधन की अफवाह, डॉक्‍टरों ने बताया हालात नाजुक

पार्टी के ट्वीट से उड़ी भाजपा विधायक के निधन की अफवाह, डॉक्‍टरों ने बताया हालात नाजुक
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रायपुर के रामकृष्‍ण अस्‍पातल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्‍टर मोहम्मद इमरान के अनुसार उनकी हालत क्रिटिकल (नाजुक) है उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

अस्‍पताल प्रबंधन के अनुसार सोशल मीडिया में भसीन के निधन की चल रही सूचनाएं गलत हैं। उल्‍लेखनीय है कि आज दोपहर में ही कई नेताओं ने ट्वीट करके भसीन के निधन की जानकारी देते हुए शोक संवेदना व्‍यक्‍त कर दिया था। प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी भसीन के निधन का ट्वीट किया गया था। इसकी वजह से सोशल मीडिया में उनके निधन की खबर तेजी से फैल गई है।

दोपहर बाद विधायक भसीन का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों और अस्‍पताल प्रबंधन की तरफ से उनका हेल्‍थ बुलेटिन जारी किया गया। इसके बाद प्रदेश भाजपा के साथ ही सभी नेताओं ने अपना-अपना ट्वीट हटा लिया।

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस संबंध में एक ट्वीट किया है। बघेल ने लिखा है कि अभी पता चला है कि श्री विद्यारतन भसीन जी की हालत काफी नाजुक है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है। ईश्वर उनको लंबी उम्र दे, ऐसी हम सब कामना करते हैं। एनपीजी न्‍यूज भी भसीन की लंबी उम्र की कामना करता है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story