Begin typing your search above and press return to search.

parivartan yatra: रवाना हुआ परिवर्तन यात्रा के रथों का काफिला: प्रदेश कार्यालय में मंत्रोच्‍चार के बीच हुई विधि-विधान से पूजा

parivartan yatra: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए विशेष रथ तैयार किए गए हैं। आज प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में पूजा पाठ के बाद इन रथों को रवान किया गया।

parivartan yatra: रवाना हुआ परिवर्तन यात्रा के रथों का काफिला: प्रदेश कार्यालय में मंत्रोच्‍चार के बीच हुई विधि-विधान से पूजा
X
By Sanjeet Kumar

parivartan yatra:रायपुर। भाजपा के परिवर्तन रथ का काफिला आज सुबह दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गया। इस काफिले में छोटी-बड़ी करीब दर्जनभर से ज्‍यादा गाडि़यां हैं। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल संगठन महामंत्री पवन साय सहित अन्‍य वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रोच्‍चार के बीच परिवर्तन रथ का विधि-विधान से पूजाकर उन्‍हें रवाना किया।

बता दें कि पहली रथ यात्रा का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेंगे। जशपुर से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को जशपुर में करेंगे। यात्रा के प्रभारी महेश गागड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मीऔर क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के रथ आकर्षक का केंद्र होंगे। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है।


छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा, 12 व 16 सितंबर के बीच मोदी, शाह समेत आएंगे ये बड़े नेता

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सत्‍ता में वापसी के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलने के साथ ही पार्टी ने अब राज्‍य में परिवर्तन यात्रा शुरू करने का फैसला किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने परिवर्तन यात्रा की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा राज्‍य के दो अलग-अलग स्‍थानों से शुरू होगी और एक साथ बिलासपुर में आकर समाप्‍त होगी। पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर शुरू होगी। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुर से शुरू होगी। इस दौरान शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्‍य राष्‍ट्रीय नेता यहां आएंगे। प्रदेश अध्‍यक्ष साव ने बताया कि 12 सितंबर को दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के धाम से शुरू होने वाली यात्रा 16 दिन तक चलेगी। इस दौरान 1728 किमी लंबी इस यात्रा होगी और कुल 21 जिलों में यह यात्रा जाएगी। इस दौरान बड़ी सभाओं का आयोजन होगा। इस यात्रा के संयोजक शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा को बनाया गया है।

16 सितंबर को दूसरी यात्रा जशपुर से शुरू होगी। इस यात्रा के संयोजक मोतीलाल साहू को बनाया गया है। दोनों यात्राओं का समापन बिलासपुर में होगा.।पीएम मोदी भी इस समापन यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश के सभी नेताओं के दो-दो दिन इस यात्रा में शामिल होने की योजना बनाई गई है। पहली यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे, दूसरी यात्रा में नेता प्रतिपक्ष रहेंगे। यात्रा कुल 87 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी.। इस बीच 84 आम सभा, 85 स्वागत सभा 7 रोड शो होंगे। दोनों यात्राएं 2989 किलोमीटर की होगी।

भारतीय जनता पार्टी आगामी 12 और 16 सितम्बर से प्रदेश के दो स्थानों, दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूँकने जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा करते हुए इन दोनों यात्राओं के पूरे रोडमैप और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। साव ने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन समय-समय पर मिलता रहेगा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश की भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, अन्याय-अत्याचार और प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी करने वाली भूपेश सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकेगी। श्री साव ने प्रदेश की जनता से इस परिवर्तन यात्रा में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितम्बर को और जशपुरनगर से 16 सिंतबर को प्रारंभ होगी। दंतेवाड़ा से प्रारंभ होने वाली पहली यात्रा को मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झण्डी दिखाएंगे और जशपुरनगर से शुरू होने वाली दूसरी यात्रा को कोरवा व आदिवासियों की आराध्य देवी खुड़ियारानी की पूजा-अर्चना करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा हरी झण्डी दिखाएंगे। यात्रा के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। पहली यात्रा का नेतृत्व वह स्वयं (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव) करेंगे और दूसरी यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दोनों यात्राएँ 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2,989 किमी की यात्रा तय करेंगी। पहली यात्रा दंतेवाडा से प्रारंभ होकर माँ बमलेश्वरी के दर्शन कर एवं दूसरी यात्रा जशपुर से निकलकर माँ चंद्रहासिनी देवी की दर्शन करते हुआ दोनों यात्रा माँ महामाया देवी की भूमि में संपन्न होगी। साव ने कहा कि भाजपा की ये परिवर्तन यात्राएँ छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी और जनता को बताएगी कि कैसे छत्तीसगढ़ में पिछले पौने 5 साल से घपले-घोटालों की सरकार, अत्याचार की सरकार और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने बताया कि माँ दंतेश्वरी, माँ बमलेश्वरी व माँ महामाया देवी के आशीर्वाद से यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1,728 किमी की का सफर तय करेगी और तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुँचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएँ, 32 स्वागत सभाएँ और 5 रोड शो होंगे। इस पहली यात्रा के संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा होंगे। उनके साथ सहयोगी के रूप में निरंजन सिन्हा व सचिन बघेल रहेंगे। दूसरी यात्रा, जो 16 सितंबर को जशपुरनगर से प्रारंभ होगी, के संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले, और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे। यह दूसरी यात्रा 12 दिन में 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुँचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएँ, 53 स्वागत सभाएँ और 2 रोड शो होंगे। दोनों ही यात्राओं का समापन बिलासपुर में होगा। पार्टी ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन औसत 3 विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन भी किया जायेगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन 6 स्वागत सभा, 3 छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में 36 घोषणाएं थीं, लेकिन एक को भी पूरा करने का कोई प्रयास प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नहीं किया, बल्कि दिल्ली दरबार का एटीएम बनाकर छत्तीसगढ़ को घोटाले और भ्रष्टाचार से लूटने का काम किया। ये परिवर्तन यात्राएँ राज्य से भ्रष्टाचार के आकाओं को उखाड़ फेंकने और राज्य में भ्रष्टाचार की दुकान बंद करने के लिए जनता की हुँकार होगी। श्री साव ने कहा कि भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, जातिवादी और दिल्ली दरबार के दरबारी छत्तीसगढ़ का विकास नहीं कर सकते। छत्तीसगढ़ का भला केवल और केवल भाजपा की सरकार कर सकती है। इस संदेश को आत्मसात कर परिवर्तन यात्रा में आगे बढ़ा जाएगा। श्री साव ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने गरीबों को राशन देने का काम किया, जबकि कांग्रेस ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया। इसी तरह हर वर्ग के अधिकारों और सुविधाओं को छीनने का जो काम इस ठगेश सरकार ने किया है, उसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए ही यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story