Begin typing your search above and press return to search.

CG-पारस पत्थर और बैगा की हत्या: चमत्कारी पत्थर के लालच में एक महिला सहित 10 लोगों ने बैगा को बनाया बंधक... खुदाई के बाद भी नहीं मिला पत्थर तो कर दी हत्या, फिर शव को गाड़ दिया जंगल में...

CG-पारस पत्थर और बैगा की हत्या: चमत्कारी पत्थर के लालच में एक महिला सहित 10 लोगों ने बैगा को बनाया बंधक... खुदाई के बाद भी नहीं मिला पत्थर तो कर दी हत्या, फिर शव को गाड़ दिया जंगल में...
X
By NPG News

जांजगीर चांपा। अंधविश्वास के चलते 10 लोगों ने एक बैगा की हत्या कर दी और फिर उसके शव को जंगल में दफना दिया। इस मामले में एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा भी जांजगीर पुलिस के दवारा किया गया। आरोपियों ने बैगा की हत्या पारस पत्थर के नाम पर की थी। आरोपियों को खबर मिली थी कि बैगा के पास चमत्कारी पारस पत्थर है और इसी को लेने के लिए सभी ने मिलकर बैगा की जान ले ली। ये पूरा मामला जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुनुंद गांव का है।

दरअसल, मुनुंद गांव में बाबूलाल यादव नाम का बैगा अपनी पत्नी के साथ रहता था। बाबूलाल गांव में बैगाई का काम करता था। बैगा की पत्नी रामवती यादव ने 9 जुलाई को कोतवाली थाना में पति के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 8 जुलाई की रात कुछ लोग घर आये और उसके पति को झाड़ फूंक का बाहना कर अपने साथ ले गये। इसके बाद रात करीब 12 बजे फिर से 8 से 10 लोग घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोलने पर आरोपियों के दवारा मारपीट करते हुए उसके हाथ एवं मुंह मे कपड़ा बांधकर घर के अंदर रखे नकदी 23 हजार, 2 नग सोना का फुल्ली, एक चांदी का पायल, दो जोडी चांदी की बिछिया ले लिए। साथ ही घर के पूजा स्थान के पास सब्बल से खुदाई कर फिर वापस चले गये।

इस शिकायत के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुये जांच कर बैगा को खोजने के निर्देश दिये। पुलिस ने जांच के आधार पर संदेही टेकचंद जायसवाल और राजेश हरवंश से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपी अपना जुर्म कबूल करते हुये बताये कि बैगा बाबूलाल के पास पारस पत्थर होने की जानकारी उन्हें मिली थी।

इस जानकारी के बाद पारस पत्थर को हासिल करने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई। प्लानिंग के तहत ही सभी मिलकर बाबूलाल के घर गये और झाड़ फूंक से इलाज कराने के नाम पर उसे अपने साथ ले गये। इस दौरान खिसोरा पन्तोरा के कटरा के जंगल में बाबूलाल से पारसमणी पत्थर के बारे में पूछने लगे। बैगा द्वारा नहीं बताने पर उसे जगंल में ही बंधक बनाकर रख लिए। इसके बाद सभी फिर से बैगा के घर जाकर उसकी पत्नी के हाथ पैर बांध पारस पत्थर खोजने लगे। चमत्कारी पत्थन नहीं मिलने से गुस्से में जंगल पहुंचे और बैगा की हाथ मुक्का व लाठी डंडा से बेदम पिटाई कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद शव को जंगल में ही गाड़ कर सभी अपने अपने घर चले गये।

पुलिस ने बैगा की पत्नी की शिकायत पर 458, 302, 395, 342, 201, 120बी, 34 भादबि पंजीबद्व कर सभी को गिरफ्तार कर सभी को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों में 1- टेकचंद जायसवाल उम्र 49 वर्ष निवासी लोहराकोट थाना बाराद्वार, 2-रामनाथ श्रीवास उम्र 52 वर्ष निवासी महमदपुर थाना अकलतरा, 3-राजेश हरवंश उम्र 40 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना बलौदा 4- मनबोधन यादव निवासी बिरगहनी थाना बलौदा 5- छवी प्रकाश जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी लोहराकोट थाना बाराद्वार 6- यासिन खान उम्र 21 वर्ष निवासी रिसदी जिला कोरबा 7- खिलेश्वर राम पटेल उम्र 42 निवासी सिर्री थाना पामगढ हा मु हरदी बाजार जिला कोरबा 8- तेजराम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी बोइदा थाना पाली जिला कोरबा 9. अंजू कुमार पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी कापूबहरा जिला कोरबा एवं 10. शांति बाई यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना बलौदा शामिल है।

Next Story