Begin typing your search above and press return to search.

तीजन बाई ने प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता ली, क्षितिज चन्द्राकर ने दिलाई सदस्यता....

तीजन बाई ने प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता ली, क्षितिज चन्द्राकर ने दिलाई सदस्यता....
X
By NPG News

दुर्ग 28 नवम्बर 2021। सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई ने मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता ले ली। प्रोफेशनल कांग्रेस कांग्रेस पार्टी का ही एक अंग है जिसके प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चन्द्राकर है।

तीजन बाई के गृहग्राम पाटन ब्लाक के गनियारी गांव में प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चन्द्राकर ने पद्म विभूषण प्राप्त तीजन बाई को प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। तीजन बाई ने इस दौरान स्प्ष्ट किया कि वें किसी राजनीतिक उद्देश्यों के तहत प्रोफेशनल कांग्रेस से नहीं जुड़ी है बल्कि प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा कला के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो से प्रभावित हो कर जुड़ीं हैं।

Next Story