Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक-कांस्टेबल की मौत: पुलिसकर्मी और सरपंच को बचाने के चक्कर में आरक्षक को तेज रफ्तार रोड रोलर ने कुचला... तड़पकर हुई मौत

दर्दनाक-कांस्टेबल की मौत: पुलिसकर्मी और सरपंच को बचाने के चक्कर में आरक्षक को तेज रफ्तार रोड रोलर ने कुचला... तड़पकर हुई मौत
X
By NPG News

गौरेला पेंड्रा मरवाही 29 जनवरी,2022- विभागीय काम से निकले आरक्षक की रोड रोलर के चपेट में आने से मौत हो गयी है। आरक्षक पुलिस लाईन में पदस्थ था। रोड रोलर के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक जीपीएम के पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक कोमल जंघेल आज दोपहर काम से एसडीएम कार्यालय गया हुआ था।

वहां से काम निपटा कर वापसी मे गौरेला में न्यायालय तिराहा दुर्गावती चौक में फ़ोटो कापी करवाने के लिये रुके थे। इसी दौरान अनियंत्रित ढंग से एक तेज रफ्तार रोड रोलर वहां से गुजर रही थी,वहां पर ड्यूटी में लगे ट्रेफिक के जवान प्रवेश जायसवाल को रोड रोलर अपनी चपेट में लेने वाली थी कि, आरक्षक कोमल जंघेल ने उसे धक्का दे कर हटा दिया। इस दौरान प्रवेश जायसवाल को चोट भी लगी।

इसके बाद रोड रोलर वहीँ पर खड़े लोहारी के सरपँच रोहित परस्ते को अपने चपेट में लेने वाली थी कि, जवान कोमल जंघेल ने उसे भी धक्का दे कर बचा लिया। पर इस दौरान खुद ही रोड रोलर की चपेट में आ गया। रोड रोलर की चपेट में आ कर आरक्षक कोमल जंघेल (30) की मौके पर ही मौत हो गयी। आस पास के लोगो ने रोड रोलर के चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने रोड़ रोलर चालक कुदरु यादव(20) वर्ष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story