Begin typing your search above and press return to search.

पढ़ने गई युवती की लंदन में चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, तीन सालों से कर रही थी पढ़ाई....

पढ़ने गई युवती की लंदन में चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, तीन सालों से कर रही थी पढ़ाई....
X
By Sandeep Kumar

नई दिल्ली। भारतीय युवती की लंदन में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार किया है। युवती बीते तीन सालों से लंदन में रह रही थी। पढ़ाई खत्म करने के बाद युवती वहीं नौकरी कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय तेजस्विनी कोंथम का पूरा परिवार हैदराबाद के हयातनगर इलाके में रहता है। पिछले तीन सालों से तेजस्विनी लंदन में रह कर मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रही थी। लंदन में नील क्रिसेंट वेम्बली में तेजस्विनी रहती थी। पढ़ाई खत्म करने के बाद वो वहीं नौकरी कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार को ब्राजील के रहने वाले शख्स ने तेजस्विनी और उसकी रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी दोस्त को मामूली चोटें आईं।

तेजस्विनी के चचेरे भाई विजय ने मीडिया को बताया कि आरोपी एक ब्राजीलियाई शख्स था और उसे वहां पर रहते हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ था। तेजस्विनी मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए पिछले साल मार्च में लंदन गई थी।

वहीँ, मृतका के पिता के मुताबिक, तेजस्विनी तीन साल पहले लंदन गई थी और वहां मास्टर ऑफ साइंस का कोर्स पूरा किया था। तेजस्विनी के पिता ने कहा कि वह पिछले साल अगस्त में हैदराबाद आई थी और सितंबर में वापस लंदन चली गई।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story