Begin typing your search above and press return to search.

ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को लाया गया... एक और विमान पहुंचा दिल्ली

ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को लाया गया... एक और विमान पहुंचा दिल्ली
X
By NPG News

नईदिल्ली 1 अप्रैल 2022. यूक्रेन में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस लाने का काम जारी है. इसके तहत मंगलवार को रोमानिया से 218 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा. वहीँ 216 भारतीयों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भी एक विमान दिल्ली पहुंचा है. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीयों का स्वागत किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है.

बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है. इसकी शुरुआत 26 फरवरी को हुई थी. इस मुहिम के तहत अब तक 2 हजार से ज्यादा भारतीयों का वापस लाया जा चुका है. बीते दिन बुडापेस्ट से 240 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा था.

इस बीच सरकार ने ऑपरेशन गंगा में वायुसेना को जोड़ने का भी फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को निर्देश भी दिए हैं. आज मंगलवार से वायुसेना का सी-17 विमान भारतीयों को वापस लाएगा.


Next Story