Begin typing your search above and press return to search.

एक और छुट्टीः छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया एक और सामान्य अवकाश, अब छह हो गए सामान्य अवकाशों की संख्या

एक और छुट्टीः छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया एक और सामान्य अवकाश, अब छह हो गए सामान्य अवकाशों की संख्या
X
By NPG News

रायपुर, 8 नवंबर 2021। राज्य सरकार ने एक और सामान्य अवकाश का ऐलान किया है। अब छेरछेरा के दिन भी सरकारी छुट्टी रहेगी। छेरछेरा को पहले सरकार ने एच्छिक अवकाश दिया था। लेकिन, इस साल छेरछेरा के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि छेरछेरा के दिन सामान्य अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने छेरछेरा के एच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में बदलते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

छेरछेरा 17 जनवरी को है। याने अगले साल 2022 में 17 जनवरी को अवकाश रहेगा। इस दिन सोमवार पड़ रहा है। उससे पहले रविवार और सेकेंड सैटर्डे है। याने इस साल जनवरी में सरकारी कर्मचारियों को 15 से 17 जनवरी तक लगातार तीन दिन छुट्टी मिलेगी।

छेरछेरार को मिलाकर भूपेश बघेल सरकार में घोषित होने वाले नए सामान्य अवकाशों की संख्या छह हो गई है। इससे पहले भक्त माता कर्मा, विश्व आदिवासी, तीजा, छठ, हरेली की छुट्टी सरकार ने घोषित की हुई है।

Next Story