सुहागरात के दिन दूल्हे ने दोस्त संग किया गैंगरेप, पत्नी बोलीं- नशे की दवा खिलाकर किया बेहोश

इटावा 4 दिसम्बर 2021। चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले शादी होकर ससुराल पहुंची युवती ने पति पर नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के परिवार का कहना है कि उन्होंने 29 नवंबर को अपनी बेटी की विदाई कर ससुराल भेजा था। लेकिन ससुराल में पति और उसके दोस्तों ने रेप की घटना को अंजाम दिया, साथ ही उसके साथ मारपीट भी गई। जब लड़की हालत खराब हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए।
डॉक्टर ने बताया कि नवविवाहिता के इंटरनल पार्ट में इंजुरी है, उसकी हालत खराब थी. इलाज चल रहा है. साथ ही उसके शरीर में चोट के निशान भी थे. पुलिस के अनुसार विवाहिता के पिता ने तहरीर दी थी कि उसके पति ने गलत काम कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है. इस पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच में लगे हुए हैं, तथ्यों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
पीड़िता के मुताबित 28 नवंबर को उसकी शादी चौबिया के पास एक गांव में हुई थी. 29 नवंबर को जब उसकी विदाई की गई तो ससुराल पहुंचने पर खूब नाच गाना हुआ और कंगन खोलने की रस्म भी हुई. शाम के समय जब वो अस्वस्थ हुई तो उसको उसके पति ने नशीली दवा खिला दी. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि नशे की हालत में रात के समय उसके पति और कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और उसे मारा पीटा भी गया. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और ससुराल वाले फरार हो गए.
पीड़िता के चाचा ने बताया कि 28 को बारात आई थी. 29 तारीख को विदाई की गई और उसी रात में मेरी भतीजी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की. लड़की को इतना मारा कि वह बेहोश हो गई थी. अस्पताल में भर्ती करा कर ससुराल वाले भाग निकले. पिटाई से उसकी बच्चेदानी तक फट गई.
इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि आज देर शाम पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि एक नवविवाहिता अस्पताल में उपचाराधीन है. जिसकी तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि उसके साथ में उसके पति और उसके दो दोस्तों ने कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर के गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. जिसके आधार पर महिला पुलिस अधिकारियों के साथ साथ में अन्य ने मौके पर पहुंचकर के पीड़िता और उसकी मां से अलग-अलग बयान लिए हैं. पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर चाबियां थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
