दो बार निगेटिव आने के महीने भर बाद आई ओमिक्रोन मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट, इस बीच दुकान भी खोली, लोगों से मिलता भी रहा

।बिलासपुर 5 जनवरी 2022। छतीसगढ़ में ओमिक्रोन के पहला मरीज आज बिलासपुर में आया। 4 सदयीय परिवार दुबई गया था। वहाँ से लौटने पर एक की जीनोम सेम्पलिंग की रिपोर्ट आने पर ओमिक्रोन की पुष्टि हुई हैं।
गोल बाजार के अनाज व्यापारी के परिवार के बेटा, बहु, सास, ससुर दुबई घूमने के लिए गए हुए थे। दो दिसम्बर को भारत वापस लौटे। भारत वापस लौटने से पहले चारो का दुबई में आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था जो नेगेटिव आया। दो दिसम्बर को भारत वापस लौटने पर भी उनका आरटीपीआर टेस्ट किया गया। दूसरों बार भी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद उनका परिवार अगले दिन तीन दिसम्बर को बिलासपुर लौट आया। बिलासपुर में भी उनका आरटीपीसीर टेस्ट किया गया। उसकी रिपोर्ट 10 दिसम्बर को आई। चार में से दो सदस्यो की रिपोर्ट पाजिटिव आयी। 14 दिन का आइसोलेशन पूरा करने के बाद परिवार के सदस्य पूर्व की ही भांति गोलबाजार स्थित अपनी राशन की दुकान खोलने लगे। इस दौरान वो अनेक लोगो के सम्पर्क में आये।
दुबई से लौटने के कारण जिन दो सदस्यों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी थीं, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भुवनेश्वर स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज के लैब में भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट एक माह बाद आज बुधवार को आई, जिसमे दो में से एक सदस्य में कोविड़ -19 के ओमक्रोन वैरिएंट के वायरस की पुष्टि हुई।
पता चला है, परिवार ने अपना आइसोलेशन पीरियड पूरा कर लिया है। लिहाजा, चिकित्सको के अनुसार खतरा अब कम है। पर फिर भी एहतियातन मरीज को होम आइसोलेट किया जाएगा। ओमिक्रोन के मरीजों के लिए फिलहाल स्प्ष्ट गाइडलाइन नही होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। गाइडलाइन आने के बार मरीज को अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग डर इस बात है कि न जाने और कितने लोग मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुए होंगे।
