Begin typing your search above and press return to search.

OMG: खुद को आग लगाकर शख्स ने किया हैरतअंगेज स्टंट, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

OMG: खुद को आग लगाकर शख्स ने किया हैरतअंगेज स्टंट, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
X
By NPG News

नईदिल्ली 22 मार्च 2022 I इन दिनों स्टंट वीडियो की भरमार सोशल मीडिया पर देखी जा रही है, आए दिन कई तरह के स्टंट वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा जा रहा है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें एक शख्स को काफी हैरतअंगेज स्टंट करते देखा जा रहा है, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाएगी.

अमूमन देखा गया है कि सोशल मीडिया यूजर्स को रोमांच से भरे वीडियो काफी पसंद आते हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह रखने वाले एक स्टंटमैन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि कोई दूसरा शख्स ऐसा करने से पहले हजार बार सोचने को मजबूर हो जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को खुद पर आग लगाकर स्टंट करते देखा जा रहा है. इन दिनों खुद पर आग लगाकर स्टंट करना आम बात हो गई है. फिलहाल ऐसे वीडियो में स्टंटमैन को सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर स्टंट करते देखा जाता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आई क्लिप में स्टंटमैन को किसी तरह के सुरक्षा उपकरणों के बिना ही पुल के ऊपर खुद पर आग लगाए देखा जा सकता है. जिस दौरान शख्स को पुल के ऊपर से नदी में बैक फ्लिप लगाकर कुदते देखा जा रहा है.

हालांकि नदी में कुदने के दौरान शख्स पर लगी आग बुझ जाती है, जिससे की शख्स को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है. फिलहाल यह स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरान करता दिख रहा है, जिसे खबर लिखे जाने तक तकरीबन 35 हजार से ज्यादा व्यूज मिलने के साथ ही एक हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वहीं ज्यादातर यूजर्स स्टंट को लेकर शख्स की सराहना करते देखे जा रहे हैं.

Next Story