ओडिशा में तीर्थयात्रियों से मारपीट: छत्तीसगढ़ प्रशासन के दखल के बाद FIR दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा में तीर्थयात्रियों से मारपीट: छत्तीसगढ़ प्रशासन के दखल के बाद FIR दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार
X

रायपुर। ओडिशा से लौट रहे तीर्थयात्रियों से कटक जिले में मंगोली के पास बैरियर में अवैध वसूली और मारपीट मामले में सक्ती जिला प्रशासन ने ओडिशा प्रशासन से संपर्क किया। सक्ती के अधिकारियों ने ओडिशा के अधिकारियों से कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्जकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद कटक जिले के अतरगढ़ थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि मल्दा छत्तीसगढ़ की कृष्णलीला मंडली के सदस्य रामेश्वरम यात्रा के लिए निकले थे। भुवनेश्वर के नंदन कानन घूमने के बाद संबलपुर के रास्ते यह घर के लिए निकले। कटक जिले में मंगोली के पास महानदी टोल में इनसे अवैध वसूली हुई और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलते ही सक्ती जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ओडिशा पुलिस के साथ संपर्क किया।

VIDEO-छत्तीसगढ़ के यात्रियों से ओडिशा में मारपीट, अवैध वसूली को लेकर बस से निकाल-निकाल कर महिलाओं बच्चों को पीटा, कई घायल....

रायपुर। छत्तीसगढ़ से रामेश्वरम तीर्थ गए यात्रियों से ओडिशा में जमकर मारपीट की गई। आरोपियों ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे मारपीट और गाली गलौज और रोने की आवाज़ साफ सुनाई दे रही है।

दरअसल, सक्ती जिले के मल्दा गांव से महिला बच्चों सहित ग्रामीण तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम में स्थित रामेश्वरम तीर्थ गए हुए थे। दर्शन करने के बाद ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ सक्ती अपने गृहग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान कटक जिला के मंगोली नाका के पास उनकी बस को रुकवाया गया और कुछ लोग अवैध वसूली करने लगे। यात्रियों ने जब पैसे देने से इंकार किया तो 20-30 आरोपियों ने लाठी डंडे से महिला, पुरुष और बच्चों पर हमला कर दिया... पढ़ें पूरी खबर...

Tags

Next Story