Begin typing your search above and press return to search.

Odisha Health minister Naba Das is No More: उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास नहीं रहे, सुबह एएसआई ने मारी थी गोली

Odisha Health minister Naba Das is No More: उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास नहीं रहे, सुबह एएसआई ने मारी थी गोली
X
By NPG News

Odisha Health minister Naba Das is No More: भुवनेश्वर। ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास का भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में अब से कुछ देर पहले निधन हो गया। आज सुबह ब्रजराजनगर में सुरक्षा में तैनात एएसआई ने उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें एयर एंबुलेंस से भुवनेश्वर शिफ्थ किया गया। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब से कुछ देर पहले उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से ओडिशा में शोक की लहर व्याप्त हो गया है।

एएसआई की पत्नी ने मीडिया को बताया था...

एनपीजी डेस्क। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को गोली मारने वाले ASI गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने मीडिया को बताया कि आज सुबह ही उन्होंने वीडियो कॉल कर बेटी से बात की थी...ये उनका आखरी कॉल था। जयंती ने बताया, पांच माह पहले वे छुट्टी लेकर घर आये थे। उनके पति नब दास की मानसिक स्थिति पिछले 7-8 साल से काफी खराब है। कई सालों से उनका इलाज चल रहा है। दवा लेने के बाद सामान्य हो जाते थे। नब दास की पत्नी ने मीडिया से कहा कि उसे इस घटना के बारे में पता नहीं था। जब न्यूज़ देखा तो इस बारे में उसे जानकारी हुई।

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के स्वास्थ्य का हाल जानने सीएम नवीन पटनायक भुवनेश्वर स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचे। नवीन पटनायक ने कहा, "मैं हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।" बता दें, घटना के बाद उन्हें ब्रजराजनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी नाजुक स्थिति को देखते उन्हें एयर एंबुलेंस से भुवनेश्वर शिफ्थ किया गया।

नाबा दास उड़ीसा के काफी प्रभावशाली और अमीर मंत्री माने जाते हैं। उनके पास मर्सिडीज से लेकर 80 गाड़ियां हैं। करोड़ों की उनके पास संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास ही 34 करोड़ की चल-अचल संपत्ति उन्होंने घोषित की थी। अभी हाल में वे तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने शनि सिंगनापुर मंदिर में एक करोड़ रुपए से अधिक के उन्होंने कलश चढ़ाए थे। वे झाड़सुगड़ा से विधायक हैं।

वहीँ, घटना के चश्मदीदो ने बताया कि हमलावर ASI ने बिलकुल नजदीक आकर गोली चलाई। चश्मदीद के मुताबिक हमलावर गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए भागा, लेकिन हमलावर को किसी पुलिसवाले ने नहीं रोका। हालाकि, बाद में उसे पकड़ लिया गया।

Next Story