जेल के अंदर अश्लील डांस: कैदियों के लिए बुलाई गई डांसर, लगे जमकर ठुमके... लीक हुआ मौज मस्ती का वीडियो

नईदिल्ली 31 दिसंबर 2021 I ब्राज़ील के पब्लिक जेल में कैदियों के लिए क्रिसमस पार्टी रखी गई. इस पार्टी में कई डांसर बुलाई गई. इन डांसर्स ने जेल में अश्लील डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. लोगों के लिए जेल ऐसी जगह है जहां आपराधिक प्रवृति के लोग सजा काटते हैं। यहां लोगों को सजा दी जाती है ताकि भविष्य में वो कोई जुर्म ना करें। जेल में लोगों को सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। लेकिन अगर किसी जेल में कोई डांसर आए और कैदियों को इंटरटेन करे तो शायद हर कोई जेल की सजा काटने को तैयार हो जाए। ऐसा ही कुछ हुआ ब्राजील के गोयणा जेल में हुआ। यहां से एक वीडियो सामने आया, जिसमें जेल के अंदर कई डांसर्स कमर लचकाती नजर आई। सोशल मीडिया पर जेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कैदियों के बीच दो डांसर नाचती नजर आई। जेल में हो रहे डांस का वीडियो वायरल हो गया। ये पार्टी ब्राजील के जेल में आयोजित की गई थी। इसे मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया था। यही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जहां से ये वायरल हो गया।
यह घटना ब्राजील स्थित गोइयाना शहर की है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां स्थित एक जेल में यह सब हुआ है। इस जेल में करीब सौ कैदी हैं और इन सबने क्रिसमस पार्टी में धूम धड़ाका कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कैदियों ने जेल के ही एक कर्मचारी से मिलकर सारा खेल किया है। कैदियों ने डांस पार्टी का आयोजन किया और कई डांसर बुलाई गईं। जेल में क्रिसमस की रात जमकर डीजे पर डांस हुआ और अश्लील डांस हुआ। इस डांस का वीडियो अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखा कि डांसर डीजे की धुन पर नाचती हुई दिखाई दे रही है और कुछ कैदी उसे चारों तरफ से घेर कर खड़े हुए हैं। इतना ही नहीं कुछ कैदियों के पास मोबाइल भी पाई गई। जब इस पूरी कहानी का वीडियो अफसरों तक पहुंचा तो उनके होश उड़ गए।
Prison lags hire twerking dancer to perform at Christmas party held inside jailhttps://t.co/ukkEUvASy1 pic.twitter.com/pj4U3GsQUF
— Daily Star (@dailystar) December 29, 2021
जेल में डांसर, पार्टी का वीडियो वायरल जेल में कैदियों के लिए डीजे और डांसर्स बुलाई गई थीं. लेकिन जेल में हो रही इस पार्टी को किसी ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर लीक हो गया. वीडियो में एक लड़की गाने की धुन पर नाचती हुई दिखाई दे रही है और कई लोग उसे चारों तरफ से घेर कर वीडियो बना रहे हैं. वायरल वीडियो में डांसर्स ब्लैक शॉर्ट्स, क्रॉप-टॉप, स्नीकर्स पहनकर ब्राजील की एक फेमस हिप-हॉप बीट 'फेवेला फंक' पर नाच रही है. डांसर्स के साथ कैदी भी झूम रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में कई कैदी भी डांसर के बीच नाचते नजर आए. जब वीडियो वायरल हुआ तो जेल कर्मचारियों ने सफाई के कहा कि ये क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बुलाई गई थी. अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है कि कितने कैदियों के इंटरटेनमेंट के लिए दो डांसर बुलाई गई थी. अब जब ये वीडियो वायरल हुआ है तो इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया. अब जांच के बाद आरोपियों को सजा दी जाएगी.रिपोर्ट में बताया गया कि जेल के एक कर्मचारी ने ही यह सब करतूत कैदियों के साथ मिलकर उनके लिए की है। उसने जेल में कैदियों के लिए डीजे और डांसर्स बुलाई। वीडियो के लीक होने के बाद जेल के उस कर्मचारी को निकाल दिया गया है। इतना ही नहीं जेल के कुछ कैदियों को उस जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
