Begin typing your search above and press return to search.

नर्स लाइव सुसाइड: बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल कर पहले पिया सेनेटाइजर, फिर फांसी लगाकर दे दी जान.....

नर्स लाइव सुसाइड: बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल कर पहले पिया सेनेटाइजर, फिर फांसी लगाकर दे दी जान.....
X
By NPG News

दुर्ग 9 दिसम्बर 2021। बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल कर गर्लफ्रेंड ने लाइव सुसाइड कर जान दे दी है। मृतिका कोरबा की रहने वाली थी, जो सुपेला के एक अस्पताल में नर्स का काम करती थी।

जानकारी के मुताबिक घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। मृतिका नर्स का नाम नीरा कुमारी 25 वर्ष था। मीरा सुपेला के कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी में अपनी रूमपार्टनर आशा के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि, मृतिका दो दिनों से अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने रूम में रह रही थी। मंगलवार की सुबह मीरा की रूम पार्टनर अपने काम पर चली गई थी। शाम छह बजे जब लौटी तो मीरा का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ था, जिसके बाद इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतिका का मोबाइल वीडियो मोड पर चालू हालत में मिला। मृतिका ने सुसाइड से पहले अपने बॉयफ्रेंड को कॉल किया था। बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने सेनेटाइजर पी कर जान देने की कोशिश की। इसमें जब सफल नहीं हुई तो बॉयफ्रेंड से लाइव बात करते हुए फंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल इस घटना के बाद युवती का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही मृतिका के प्रेमी को थाने बुलाकर इस मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Next Story